IND vs SL: विराट कोहली ने शतक जड़कर गुहावाटी में कर ली थी बराबरी, अब कोलकाता में रच सकते हैं इतिहास

By Adeeba Siddiqui On January 12th, 2023
विराट कोहली

भारत और श्रीलंका के बीच आज से वनडे सीरीज का आगाज हुआ है. आज इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया जिसमें भारतीय बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने मिला. आज का ये मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है जिसमें टॉस में बाज़ी मारते हुए श्रीलंका की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की. इस मैच में विराट कोहली का बेहतरीन फॉर्म देखने मिला और उनकी शतकीय पारी देखने मिली.

विराट कोहली ने अपनी पारी का किया सेलिब्रेशन

भारत और श्रीलंका के बीच आज वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया. भारतीय टीम की पारी की शुरुवात रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने करी, वहीं नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इस मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली.

ये शतक उनके इंटरनेशनल करियर का 73वां शतक रहा. विराट कोहली की इस पारी ने हर किसी को प्रभावित तो किया ही साथ ही विराट कोहली भी इस पारी के बाद बेहद खुश नजर आए. खुशी के मारे कोहली हवा में उछलते दिखे और उन्होंने अपना बल्ला भी हवा में लहराया. वहीं स्टेडियम में उनके फैंस भी जोर जोर से विराट कोहली के नाम के नारे लगाए.

कोहली ने छुआ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच आज के इस पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली. उनके बल्ले से इस मैच में 113 रन निकले. अपने इस शतक के साथ कोहली ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर बैठे हैं. विराट कोहली की ये पारी भारत की जमीन पर 20वीं शतकीय पारी रही. अब तक क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में सबसे ऊपर बने हुए थे. उन्होंने 20 शतक जड़ा है.अब विराट ने भी अपने करियर का भारत की जमीन पर 20वां शतक पूरा कर लिया है और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को छू लिया है.

IND vs SL: पहले वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल.

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका.

Tags: विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर,