रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने लगाया अपना 12वां शतक, रोहित-द्रविड़ सहित बीसीसीआई को मिला करारा जवाब

By Tanu Chaturvedi On January 12th, 2023
पृथ्वी शॉ

टीम इंडिया इन दिनों रणजी ट्रॉफी के लिए मैच खेल रही है। इस ट्रॉफी के लिए मैच मुंबई और असम टीम के बीच गुवाहाटी में ही खेला गया। इन दिनों श्रीलंका के साथ टी20 और वनडे सीरीज भी खेली जा रही है। इसके लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी गुवाहाटी पहुंच गए हैं जहां आज वनडे का पहला मुकाबला होना है। इस मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को फिर से ग्राउंड में देखा जाएगा। लेकिन फिलहाल हम बात कर रहें हैं, घरेलू मैच में अपना 12 फर्स्ट क्लास शतक लगाने वाले पृथ्वी शॉ की। गुवाहाटी में वनडे सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी के लिए मैच में पृथ्वी ने शानदार पारी खेल टीम का दिल जीत लिया है।

15 चौके और 1 छक्का लगा बनाया शतक

पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ रणजी में इतना शानदार परफॉर्मेंस किया कि असम की टीम को उन्हें के घर में बुरी तरीके से धो दिया। शॉ की इस पारी के बाद मुंबई के लिए मैच बन गया है. मुंबई की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही है, जो कि असम के लिए अपने ही मैदान पर खेलते हुए कहीं से भी अच्छी खबर नहीं है।

शॉ के करियर का 12वां शतक

पृथ्वी शॉ घरेलू मैच में शानदार पारी खेल टीम इंडिया में पहले से ही अपनी जगह बना चुके हैं। असम के खिलाफ मैच में उन्हीं के घर में शॉ ने अपना 12वां फर्स्ट क्लास शतक पूरा किया है। 41वें मैच की 72वीं पारी में उन्होंने 12वां शतक पूरा किया। इस दौरान शॉ ने 15 अर्धशतक भी ठोके हैं। 27 पारियों में उन्होंने मुंबई के लिए बड़ी पारी खेली हैं।

पृथ्वी शॉ श्रीलंका सीरीज से बाहर हैं लेकिन वो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ श्रीलंका जाकर टीम इंडिया के लिए अक्टूबर 2022 में खेले थे। उन्होंने 2018 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था।

Tags: असम बनाम मुंबई रणजी मैच, पृथ्वी शॉ, रणजी ट्रॉफी,