वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इन शहरो के स्टेडियम में खेले जायेंगे मुकाबले, जानिए टूर्नामेंट का क्या है शेड्यूल

वनडे वर्ल्ड कप 2023

साल 2023 की शुरुआत के साथ ही क्रिकेट जगत में वनडे वर्ल्ड कप की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज अक्टूबर के कहीं में होगा और इस साल ये टूर्नामेंट भारत की जमीन पर खेला जाएगा. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. ये टूर्नामेंट में अक्टूबर के महीने में खेला जाएगा. चलिए जानते हैं इस टूर्नामेंट के वेन्यू के पूरा शेड्यूल और टूर्नामेंट से जुड़ी अहम बातें.

भारतीय टीम के पास गोल्डन चांस

भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होने वाला है. ये वनडे वर्ल्ड कप भारतीय टीम के लिए सुनहरे मौके लेकर आ रहा है. भारतीय टीम के पास इस वर्ल्ड कप में खिताब अपने नाम करते हुए लंबे समय के अपने आईसीसी ट्रॉफी के इंतजार को समाप्त कर सकती है.

टीम लंबे समय से अपने खिताब के इंतजार में है लेकिन साल 2013 के बाद से एक भी आईसीसी का खिताब अपने नाम करने में असफल रही है. ऐसे में अक्टूबर के महीने में भारत में खेला जाने वाला ये टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होने वाला है. वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 14 अक्टूबर से होगा.

कौनसी टीमें लेंगी हिस्सा ?

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है. ये 10 टीमें आपस में टूर्नामेंट में 48 मुकाबले खेलेंगी. इस टूर्नामेंट में टीमों का सिलेक्शन वर्ल्ड कप सुपर लीग के जरिए होगा. वहीं आईसीसी रैंकिंग की 8 टॉप टीमें टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी.

भारत के अलावा इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमें आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर बनी हुई हैं और टूर्नामेंट में खेलती नजर आएंगी.

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का वेन्यू

साल 2023 में अक्टूबर के महीने में आयोजित होने वाला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत करने वाला है. इस टूर्नामेंट के लिए भारत के अलग अलग स्टेडियम को चुना गया है. चलिए नजर डालते हैं सभी वेन्यू के ऊपर.

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम, कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम, अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम, मोहाली के पीसीए स्टेडियम, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम, नागपुर के वीसीए स्टेडियम, पुणे के एमसीए स्टेडियम, गुवाहाटी के गांधी स्टेडियम, राजकोट के एससीए स्टेडियम. ये सभी वो स्टेडियम हैं जहां इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले जाएंगे.