विराट कोहली
विराट कोहली

टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलिवुड अदाकार  अनुष्का शर्मा की क्यूट जोड़ी को हर कोई पसंद करता है। वह अपनी जोड़ी को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा की एक फोटो काफी वायरल हो रही है, जो खबरों का हिस्सा हो गई है।

ये फोटो हो रही वायरल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में अनुष्का शर्मा ने लाल सूट और विराट कोहली ने काला कुर्ता पहना है। इसमें अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इसके अलावा कपल का फोटो और भी वायरल हुआ था, जिसमें अनुष्का शर्मा अस्पताल के बाहर नजर आई थीं।

मुंबई के अस्पताल के बाहर से वायरल हुई अनुष्का शर्मा की इन लेटेस्ट तस्वीरों में वह ब्लैक कलर की टी-शर्ट में नजर आ रही है साथ ही उन्होंने मुंह पर मास्क भी लगाया हुआ है। अनुष्का शर्मा को इस दौरान जैसे ही पैपराजी कैमरा ने देखा तो कैप्चर करना शुरू कर दिया और साथ ही इन तस्वीरों के साथ यह भी दावा किया जाने लगा कि वह मां बनने वाली है। वहीं, लोग कयास लगा रहे हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं।

कपल ने नहीं की प्रैग्नेंसी की पुष्टी

वायरल तस्वीर को देखें तो माना जा रहा है कि अनुष्का शर्मा प्रैग्नेंट हैं। टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली दोबारा पापा बनने वाले हैं। अब यह खबर अफवाह है या सच है ये तो आने वाला वक्त बताएगा। आपको बताते चले कि विराट और अनुष्का की एक बेटी है। जिसका नाम वामिका है। वहीं, दोनों वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल न हो इसका खास ध्यान रखते हैं और उसकी प्राइवेसी का भी ख्याल रखते हैं। कपल ने अब तक दूसरी प्रेग्नेंसी की कोई पुष्टि नहीं की है।