BCCI कर रही है सब प्लान लेकिन फिर भी चोटिल हो गए 5 तेज गेंदबाज, इस टीम की तो डूब गई लुटिया

बीसीसीआई (टीम इंडिया)

टीम इंडिया रणजी ट्रॉफी के लिए घरेलू मैच खेल रही है। इस ट्रॉफी के लिए दिल्ली और तमिलनाडु की टीम के बीच मैच खेला गया। इस मैच के लिए दिल्ली की टीम को अपने 5 अहम गेंदबाजों के बिना ही मैदान पर उतरना पड़ा। टीम के ये गेंदबाज बिना प्लैनिंग गेम खेलने के कारण चोटिल होकर टीम से बाहर जाने को मजबूर हो गए।

ये 5 तेज गेंदबाज हुए टीम से बाहर

रणजी ट्रॉफी में दिल्ली टीम को तमिलनाडु के साथ गेम खेलना है। इस मैच के लिए जो पांच गेंदबाज टीम से बाहर हो गए उनके नाम हैं – इशांत शर्मा, नवदीप सैनी, मयंक यादव, सिमरजीत सिंह शामिल हैं, जबकि पिछले सीजन के कप्तान प्रदीप सागवान भी मौजूदा सीजन शुरू होने से पहले बाहर हो गए थे। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत साइड स्ट्रैन से जूझ रहे हैं। नवदीप सैनी बांग्लादेश सीरीज में खेलने पहुंचे थे, जहां पेट में खिचाव आने के कारण वह टीम से दूर हैं। वहीं, मयंक यादव हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। दिल्ली के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सिमरजीत सिंह टखने की चोट से जूझ रहे हैं।

DDCA के पदाधिकारी ने कही ये बात

रणजी ट्रॉफी में मैच से पहले टीम दिल्ली को लेकर DDCA के एक पदाधिकारी ने कहा कि आपने सीजन शुरू होने से पहले कोई कैंप नहीं लगाया था। सहीं से कोई ट्रेनिंग सीजन नहीं हुआ और तेज गेंदबाज भी आधी अधूरी तैयारी के साथ उतरे थे। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी योजना नहीं बनाई गई थी। न ही कोई विजन था और अब जो कुछ हुआ है, बिल्कुल वहीं हुआ है, जो बिना सिस्टम के होता है। उन्होंने कहा कि हमारे कुछ तेज गेंदबाज सीजन से पहले अनफिट थे।

दिल्ली से इस खिलाड़ी को भी किया गया बाहर

चार दिन के प्रथम श्रेणी के इस मैच से पहले दिल्ली ने आईपीएल और केकेआर के करोड़पति लेफ्टी स्टार बल्लेबाज नितीश राणा को टीम से बाहर कर दिया है। बता दें कि नितीश राणा साल 2016 से केकेआर से जुड़े हुए हैं। छह साल में इस लेफ्टी बल्लेबाज ने टीम में अपनी जगह बनाए रखी है और वह पिछले दिनों भारत के लिए एक वनडे और दो टी20 मुकाबले खेलने में भी सफल रहे, लेकिन अब दिल्ली प्रबंधन ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया है।