अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे :टीम इंडिया के खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में कमाल दिखाते हैं। घरेलू मैच रणजी ट्रॉफी में शानदार पारी खेल खिलाड़ी टीम इंडिया में अपनी दावेदारी पेश करते हैं। टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट में एक समय पर कप्तानी करके सीरीज जीता चुके खिलाड़ी को टीम से बाहर किया गया था। यानी साल 2022 जनवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी में आजिंक्य रहाणे फ्लॉप हो गए थे। इस कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।k

रणजी ट्रॉफी में किया शानदार प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में घरेलू मैच खेला जा रहा है। इस ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास करियर का 38वां शतक बनाया। मैच में मुंबई टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 436 रन बनाए हैं।

ऐसा रहा रणजी ट्रॉफी का मैच

इस मैच में मुंबई ने 3 विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाए हैं। इसमें पृथ्वी शॉ 19 रन, यशस्वी जायसवाल 162 रन, सूर्यकुमार 90 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाग अजिंक्य रहाणे ने 261 गेंदो पर 204 रन बनाकर दोहरा शतक जड़ दिया। ये रिकॉर्ड उन्हें टीम में इंडिया के करीब लाने में मदद करेगा। अपनी पारी में अजिंक्य ने 26 चौके और 3 छक्के लगाए। अजिंक्य की शानदार पारी के बदौलत मुंबई की टीम न 600 रनों का आंकड़ा पार लिया।

अपनी इस शानदार पारी में खेलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहाणे अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ये सीरीज भारत में फरवरी 2023 में होनी है।  पहला टेस्ट 9-13 फरवरी, नागपुर दूसरा टेस्ट 17-21 फरवरी दिल्ली, तीसरा टेस्ट 1-5 मार्च धर्मशाला और चौथा टेस्ट 9-13 मार्च के बीच अहमदाबाद में खेला जाना है। इसके लिए अगर आजिंक्य रहाणे को टीम में जगह मिलती है, तो उनके फैंस काफी उत्सुक रहेंगे। टीम इंडिया के खिलाड़ी घरेलू मैच में अपनी दावेदारी पेश करते हैं। अज