IPL 2023
IPL 2023

आईपीएल के लिए 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन केरल के कोच्चि में होना है। इसके लिए रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट पहले ही बीसीसीआई को दी जा चुकी है। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी आईपीएल में कम रेट में खेलेंगे लेकिन टीम को फायदा दिलाएंगे। इस लिस्ट में पहला नाम है अजिंक्य रहाणे का।

50 लाख है मयंक और अजिंक्य रहाणे का बेस प्राइज

अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन तक कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते थे। अजिंक्य रहाणे को वहां ज्यादा मौका नहीं मिला था। इस बार उनको कोलकाता द्वारा रिलीज कर दिया गया है। अजिंक्य रहाणे ने इस मिनी ऑक्शन के लिए अपनी बेस प्राइस 50 लाख रखा है। ऐसे में सिर्फ 50 लाख में अगर अजिंक्य रहाणे जैसा अनुभवी बल्लेबाज-कप्तान मिलेगा तो उन्हें कौन नहीं खरीदना चाहेगा।

मयंक मार्कंडेय पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के हिस्सा रहे थे, लेकिन उनको अब टीम से रिलीज कर दिया है। साल 2018 में मुंबई इंडियंस की जर्सी में आईपीएल डेब्यू करने वाले मयंक ने पिछले साल 14 मैच खेले और 15 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद से मयंक को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। मयंक ने इस बार अपना बेस प्राइस 50 लाख रखी है। वहीं, मुजीब उर रहमान अफगानिस्तान के स्पिनर हैं। वह सीजन में उन पर किसी भी टीम ने बोली नही लगाई थी लेकिन इस बार उन्होंने अपनी बेस प्राइस एक करोड़ रखी है। अफगानिस्तानी स्पिनरों का स्वैग ही अलग है।

रासी होंगे किस टीम का हिस्सा

वहीं, रासी वान डर डूसेन दक्षिण अफ्रीका के मुख्य बल्लेबाज हैं।  इस साल उनको राजस्थान रॉयल्स से रिलीज किया गया है। रासी वान डर डूसेन राजस्थान रॉयल्स के हिस्सा थे। रासी ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है। रासी का मौजूदा फॉर्म देखकर लगता है कि ज्यादातर टीम इनके पास आएंगी। आईपीएल में इन खिलाड़ियों की फॉर्म को सभी देखना चाहेंगे। साथ ही कौन सा खिलाड़ी किस टीम का हिस्सा होगा, ये भी जरूरी होगा।