रवींद्र जडेजा: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की उन टीमों में शुमार हैं जिन्हें सबसे मजबूत और सफल माना जाता है. आईपीएल का खिताब 4 बार अपने नाम करने वाली सीएसके की टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में इस मुकाम तक पहुंची है. महेंद्र सिंह धोनी के साथ साथ टीम की जीत के योगदान में एक और खिलाड़ी का सबसे बड़ा हाथ है. चलिए जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में.
ये खिलाड़ी साबित होगा मैच विनर
सीएसके की टीम आईपीएल में कई कारनामे करती आई है. टीम की जीत में सबसे बड़ा योगदान महेंद्र सिंह धोनी का रहा है ये तो साफ ही है मगर उनके साथ साथ टीम का एक और खिलाड़ी ऐसा है जिसने टीम के लिए किफायती प्रदर्शन किया है और अपना अहम योगदान दिया है.
इस खिलाड़ी का नाम रवींद्र जडेजा है. रवींद्र जडेजा स्टार ऑलराउंडर हैं और उन्होंने ये बात हमेशा साबित किया है. जडेजा ने हर बार टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और टीम को वो संतुलन प्रदान किया है जिसकी टीम को जरूरत है. रवींद्र जडेजा न केवल बल्लेबाजी में निपूर्ण हैं बल्कि गेंदबाजी से भी करतब दिखाते हैं.
पिछले सीजन में हुई थी अनबन
आईपीएल 2022 में सीएसके और रवींद्र जडेजा के बीच कुछ मसले खराब होते दिखे थे. रवींद्र जडेजा ने भी इस साल कुछ खास कमाल नहीं किया था, उनका प्रदर्शन उनकी प्रतिभा के हिसाब से निराशाजनक रहा था. वहीं आईपीएल के इस सीजन में सीएसके मैनेजमेंट ने रवींद्र जडेजा को कप्तानी भी सौंपी थी जो की जडेजा से संभालते नहीं बनी थी और उसका असर उनके प्रदर्शन पर साफ देखने को मिला था.
रवींद्र जडेजा अपनी कप्तानी में फ्लॉप साबित हुए थे जहां इस सीजन में 8 मैचों में टीम की कमान संभालते हुए रवींद्र जडेजा ने केवल 2 में टीम की जीत दिलाई थी और बाकी 6 मैचों में उनके खराब नेतृत्व ने टीम को हार का सामना कराया था. अपनी कप्तानी में बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद जडेजा ने इसी सीजन में कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद धोनी ने एक बार फिर टीम की कमान संभाल ली थी. आईपीएल 2022 में इतने उतार चढ़ाव झेलने के बाद सीएसके मैनेजमेंट और रवींद्र जडेजा में अनबन की खबरें सामने आ रही थी. इस मसलों को सुलझाने का काम महेंद्र सिंह धोनी ने किया था.
आईपीएल में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन
जडेजा पिछले कई सालों से चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते आ रहे हैं. सीएसके ने उन्हें साल 2012 में 9.8 करोड़ की भारी रकम में खुद के साथ जोड़ा था और तब से हर साल टीम उन्हें रिटेन करती आ रही है और दोनो का साथ एक दूसरे से बना हुआ है.
रवींद्र जडेजा ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 210 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 2502 रन अपने नाम किए है और गेंदबाजी की बात करें तो कातिलाना गेंदबाजी से उन्होंने 132 विकेट चटकाए हैं. जडेजा ने सीएसके की हर जीत में अहम योगदान दिया है और टीम के लिए हमेशा बेहद किफायती साबित हुए हैं.

