क्रिकेट जगत को लगा बहुत बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज का हुआ निधन, नशे ने किया था करियर बर्बाद

डेविड मरे

वेस्टइंडीज टीम से एक बुरी खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर डेविड मरे का निधन उनके घर पर हो गया। डेविड मरे महान बल्लेबाज सर एवर्टन वीक्स के बेटे थे। उनका निधन 72 साल की उम्र में हो गया है। डेविड मरे 1970 के दशक में वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी डेविड मरे के निधन पर शोक व्यक्त किया।

डेविड मरे ने 1973 में इंग्लैंड दौरे पर वनडे फॉर्मेट से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 1978 में उन्होंने टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है। डेविड की पहचान विकेटकीपर के रूप में की जाती है। उस वक्त डैरिक मरे और बाद में जैफ डुजॉन ने बल्लेबाजी में भी योगदान देते हुए अपनी जगह बनाए रखी।

नशे ने डेविड मरे का किया करियर बर्बाद

डेविड का करियर सिर्फ दो बेहतरीन विकेटकीपरों के कारण ही छोटा नहीं रहा, बल्कि खुद अपनी कई गलतियों के कारण भी उनका करियर खराब हो गया। 13 साल की उम्र में उन्होंने गांजे की लत लग गई, जो क्रिकेट करियर के दौरान भी जारी रही है। टेस्ट डेब्यू के बाद भारत दौरे पर वह मुंबई में होटल के वेटर के जरिए कई बार गांजा मंगाते थे। इसके बाद 1983 में वेस्टइंडीज की टीम में जगह नहीं मिलने पर उन्होंने टीम से बगावत कर दी थी।

इस मैच में रंगभेदी नीतियों के कारण क्रिकेट समेत हर तरह के खेलों में साउथ अफ्रीका का बहिष्कार जारी था। इसके बावजूद मरे समेत कई खिलाड़ी मोटी रकम के लिए साउथ अफ्रीका गए। इस बगावत के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया। गांजे की लत के कारण डेविड का जीवन क्रिकेट से दूर होने के बाद गरीबी में ही बीता। खुद ड्रग्स लेने के साथ साथ वह ड्रग्स बेचते भी पाए गए।

ऐसा रहा क्रिकेट करियर

वेस्टइंडीज टीम के लिए डेविड मरे ने  कुल 19 टेस्ट खेले, जिसमें कुल 601 रन बनाए। इसके अलावा मैच में 57 कैच और 5 स्टंपिंग खाते में उनके नाम दर्ज हुई। इसके अलावा 10 वनडे मैचों में सिर्फ 45 रन बनाए थे साथ ही 16 कैच भी लिए थे।