टीम इंडिया (Team India) ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच (IND vs NZ) में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 65 रन से टीम को हरा दिया। सूर्यकुमार यादव ने सूर्यकुमार यादव ने आतिशी पारी खेलते हुए 55 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए। उनके शतक के बाद उनके मां बाप का रिएक्शन वायरल हो रहा है। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गई।
सूर्यकुमार यादव की बहन से शेयर किया वीडियो
सूर्यकुमार यादव की बहन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जहां सूर्यकुमार यादव के माता-पिता को उन्हें चीयर करते हुए देखा जा सकता है। सूर्या के सेंचुरी के बाद वीडियो में जहां उनके पिता को ताली बजाते हुए सुना जा सकता है, वहीं उनकी मां ने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए सुना जा सकता है।
क्या बोले सूर्यकुमार यादव
न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंद में नाबाद 111 रन की पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार को लेकर कहा कि
“हर दौरे या सीरीज में मेरी पत्नी साथ रहती है। मैं छुट्टी वाले दिन उनके साथ बिताता हूं। उनके साथ बाहर जाता हूं और अपने माता-पिता से फोन पर बात करता हूं। इन लोगों से क्रिकेट से जुड़ी कोई बात नहीं होती। ये मुझे जमीन से जोड़कर रखते हैं और मैं शांत रहता हूं। अपने जोन में रहता हूं। इससे मुझे काफी मदद मिलती है।”
पत्नी देविशा सूर्यकुमार को टी20 विश्व कप के लिए रवाना होने से पहले तैयार कर रही थीं। फैंस ने इस वीडियो को काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि सूर्या अपनी शानदार पारी से शानदार पारी खेलने वाले सूर्यकुमार ने विराट को पछाड़कर हुए सातवीं बार मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है। पाकिस्तान के बल्लेबाज रिजवान ने पिछले साल 1326 रन बनाए थे और सूर्या अब तक 1151 रन बना चुके हैं अगर सूर्या 175 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह रिजवान के रिकॉर्ड को तोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
