भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS DHONI) अपने नेतृत्व क्षमता के लिए हमेशा से चर्चाओं में रहे हैं। एमएस धोनी अपने निजी जीवन में बहुत ही सादगी से रहना पसंद करते हैं। वह सोशल मीडिया से भी दूर रहते हैं और प्रशंसकों को भारत के पूर्व कप्तान की एक झलक पाने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर अब एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें धोनी अपने एक दोस्त के साथ लंच करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि यह तस्वीर 2015 की बताई जा रही है जहां महेंद्र सिंह धोनी ने रायपुर निवासी अपने पुराने दोस्त विपिन सिंह से मुलाकात की थी। विपिन और धोनी खड़गपुर में पांच साल एक ही कमरे में रहे। धोनी और विपिन सिंह पांच साल तक खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकर रहे। इस दौरान दोनों साथ रह रहे थे। आईपीएल के दौरान जब धोनी रायपुर आए थे तो उन्हें पता चला था कि उनका पुराना दोस्त उसी शहर में रहता है और उन्होंने अपने मित्र को याद किया था।
एमएस धोनी ने विपिन को नाश्ते पर बुलाया
आईपीएल 2015 में चेन्नई सुपरकिंग्स का एक मैच रायपुर में हुआ था जिसके लिए एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहली बार रायपुर आए थे। तभी धोनी को पता चला कि उनके पुराने दोस्त विपिन भी रायपुर में रहते है, तो उन्होंने खुद फोन करके उन्हें नाश्ते पर बुलाया था। एकाएक विपिन को विश्वास ही नहीं हुआ था कि इतनी बड़ी हस्ती बन चुके धोनी खुद उन्हें बुला रहे हैं।
विपिन ने धोनी की यादें साझा की
MS Dhoni Meet Old Friend Vipin Singh In Raipur #TeamMsd . pic.twitter.com/UJVD71Ja59
— MahendraSinghDhoniFC (@fc_msdhoni) May 14, 2015
विपिन ने कहा कि धोनी एक साल सीनियर थे। जब मैं वहां पहुंचा तो मुझे पहले महीने पैसों की जरूरत थी, मैं घर फोन कर रहा था.. इतने में धोनी ने मुझे रोका और कहा कि तुम पैसे की चिंता मत करो, जब तक सैलरी न आ जाए, तब तक मेरे पैसे से काम चलाओ। वह कई बार ऐसे ही मदद करते थे। नाईट वॉक हो या पिक्चर देखना और हमेशा साथ रहते थे।
बिपिन ने कहा कि आज वह इतने व्यस्त हैं कि अपने परिवार के लिए भी समय नहीं निकाल पाते हैं लेकिन मुझे बुलाकर साबित कर दिया था कि इतनी सफलता के बाद भी उनके पैर जमीन पर थे। हम कई सालों से संपर्क में नहीं थे, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि मैं यहां हूं, उन्होंने मुझे मिलने के लिए आमंत्रित किया। मुझे नहीं पता था कि मैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान से मिल रहा हूं।
एमएस धोनी ने 5 साल की थी रेलवे में नौकरी
रेलवे की नौकरी के समय हुई थी दोस्ती। क्रिकेटर बनने से पहले धोनी ने पांच साल तक रेलवे में टिकट चेकर का काम भी किया है। इस दौरान रायपुर के विपिन सिंह खड़गपुर में उनके रूम मेट हुआ करते थे।
विपिन आज भी खड़गपुर रेलवे में टीटी हैं। 2000 से लेकर 2005 तक धोनी भी उनके साथ टीटी थे। धोनी झारखंड की तरफ से रणजी खेलते थे। विपिन छत्तीसगढ़ के लिए क्रिकेट खेलते थे। इसलिए रेलवे स्टेशन से लेकर प्रैक्टिस तक वे साथ रहते थे।
