Dhoni Entertainment: क्रिकेट के बाद अब फिल्म जगत में तहलका मचाएंगे एमएस धोनी, हुआ बड़ा ऐलान! इन भाषाओं में बनाएंगे फिल्में
Dhoni Entertainment: क्रिकेट के बाद अब फिल्म जगत में तहलका मचाएंगे एमएस धोनी, हुआ बड़ा ऐलान! इन भाषाओं में बनाएंगे फिल्में

क्रिकेट (Cricket) की दुनिया में अपना नाम बनाने के बाद अब एमएस धोनी (MS Dhoni) ने फिल्मों में भी नाम कमाएंगे। धोनी को पूरी दुनिया उनके खेल और बेस्ट कप्तान के साथ बेहतरीन विकेटकीपर के रूप में भी जानती ही है। उनकी विकेटकीपिंग और कप्तानी के तो लोग आज भी मिसाले देते हैं।

उन्होंने भले ही साल 2020 में क्रिकेट से संन्यास (MS Dhoni Retires) ले लिया हो लेकिन क्रिकेट मैदान पर आज भी उनके फैंस और आलोचक दोनों ही उन्हें याद करते हैं। वहीं क्रिकेट के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च (MS Dhoni Film Production) किया है और जल्द ही वो फिल्म निर्माण करेंगे।

फिल्मी दुनिया में दिखाएंगे दबदबा

महेंद्र सिंह ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है। यह धोनी एंटरमेंट के नाम से चलेगा। इस बात की जानकारी LetsCinema ने रविवार को ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें धोनी नजर आ रहे है और उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम भी।

धोनी का प्रोडक्शन हाउस तमिल, तेलुगू और मलयालम में फिल्में बनाएगा। वहीं लेट्स सिनेमा ने एक ट्वीट कर ये जानकारी दी। साथ ही इस प्रोडक्शन हाउस का स्वामित्व महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के पास है। जबकि विकास हसीजा बिजनेस हेड हैं। गौरतलब है कि प्रोडक्शन हाउस ने अबतक तीन प्रोजेक्ट्स पर काम किया है इनमें ‘रोअर ऑफ द लायन, ब्लेज टू ग्लोरी और द हिडन हिंदू’ हैं।

टीम इंडिया को दिलाए 2 वर्ल्ड कप

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है और ना ही उनकी प्रसिद्धी में कमी आई है। आज भी वो आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। वहीं 41 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर अपनी क्रिकेट अकादमी भी चलाते हैं, और साथ ही कई सारे एंडोर्समेंट भी करते हैं।

इसी कड़ी में अब उनका फिल्म प्रोडक्शन हाउस, जिनमें कुछ छोटी फिल्मों का निर्माण भी हुआ है। धोनी को खेती का भी बेहद शौक है साथ ही उनके पास कई तरह की बाइक्स और कारें हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने साल 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और साल 2013 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। वह DRS लेने के बड़े महारथी हैं और गेंदबाजी में शानदार तरीके से बदलाव करते हैं।