वसीम जाफर ने धोनी का डॉयलॉग मार पाकिस्तान को मारा तमाचा, इमरान नाजिर की बोलती कर दी बंद

वसीम जाफर

वसीम जाफरः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 को इंग्लैंड (ENGLAND) ने पाकिस्तान (PAKISTAN) को 5 विकटों से हराकर अपने नाम किया हैं। पाकिस्तान की हार इस वक्त सोशल मीडिया में मुद्द बनी हुई हैं। सोशल मीडिया में फैंस जमकर पाकिस्तान का मजाक उडा़ते हुए नजर आ रहे हैं वहीं पाकिस्तानी फैंस भारतीय टीम का मजाक उड़ाने से बाज नहीं आ रही हैं लगातार सोशल मीडिया में फैंस का संग्राम देखने को मिल रहा हैं।

फैंस के अलावा क्रिकेट खिलाड़ी भी पीछे नही हैं खिलाड़ी भी एक-दूसरे के ऊपर जमकर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें अब भारत के वसीम जाफर (WASIM JAFFER) और पाकिस्तान के इमरान नाजिर (IMRAN NAZIR) का नाम जुड़ गया हैं। आइए आपको दोनों के बीच हुए वॉर का पूरा लेखा-जोखा बताते हैं।

यह भी पढ़े- टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद इस आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का सनका माथा जल्द छोडेंगे टेस्ट क्रिकेट, जानें पूरी खबर

वसीम जाफर के जवाब से हिली पाकिस्तान

भारत 10 नवंबर को इंग्लैंड से 10 विकेट से सेमीफाइनल हार गई थी। जिसके बाद से ही पाकिस्तानी भारत का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे थे। पाकिस्तान के खिलाड़ी इमरान नाजिर ने भारत की हार पर बातें लिख सोशल मीडिया में जंग छेड़ी थी। इमरान ने अपने ट्विटर अकाऊंड में एक पोस्ट करते हुए लिखा था- “भारत और पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता था, लेकिन….. लाहौर से ट्विट कर रहा हूं”। इमरान ने इस पोस्ट में वसीम जाफर को टैग किया था।

वसीम जाफर ने इमरान नाजिर को जवाब देते हुए पाकिस्तान की बेज्जती कर दी। जाफर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में लिखा- “हां भारत और पाकिस्तान का फाइनल बेशक बेहतर होता इमरान लेकिन एक समझदार आदमी ने कहा था”। वासिफ जाफर ने इस ट्वीट के साथ महेंद्र सिंह धोनी के डॉयलॉग वाली फोटी लगाई। जिसमें लिखा था- “जब आप मरते हैं तो मर जाते हैं, उसके बाद आप नहीं देख सकते मरने का बेहतर तरीका कौन सा हो सकता हैं”।

यह भी पढ़े- भारतीय टीम के इस खिलाड़ी का टी20 विश्व कप 2022 के बाद खत्म हो गया करियर, जल्द करेंगे सबसे बड़ा घोषणा

यहां देखें दोनों के वॉर के वायरल ट्वीट