चेतन शर्मा
चेतन शर्मा

चेतन शर्माः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के ठीक बाद भारत द्विपक्षीय सीरीज का हिस्सा बनती हुई नजर आएगी। भारत (INDIA) 18 नवंबर से न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) और फिर उसके बाद 4 दिसंबर से बांग्लादेश (BANGLADESH) का दौरा करते हुए नजर आएगी। इन दोनों ही दौरे के लिए BCCI ने टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ल्ड कप के ठीक बाद होने वाले न्यूजीलैंड दौरे का हिस्सा बनते हुए नजर नहीं आएंगे।

लेकिन यह दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे का हिस्सा होंगे। भारतीय टीम के चयनकर्ता चेतन शर्मा जिनसे 31 अक्टूबर को टीम की घोषणा करते हुए विराट और रोहित के बारे में एक सवाल पूछा गया जिस पर वह भड़कते हुए नजर आए हैं। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या हैं-

रोहित और विराट के भविष्य के सवाल पर भड़के चेतन शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप के बाद खेली जाने वाली द्विपक्षीय सीरीजों के लिए टीम की घोषणा कर दी गई हैं। इस टीम में काफी सारे होनहार खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई हैं। साथ ही विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल को पूरे एक दौरे के लिए आराम दे दिया गया हैं। जब भी भारतीय टीम की किसी दौरे के लिए टीम की घोषणा होती है उस पर सब अपनी राय देने के साथ चयनकर्ताओं को निशाने में लेते हुए नजर आते हैं और इस बार भी बिल्कुल ऐसा ही सीन है।

चेतन शर्मा टीम चयन के लिए एक प्रेस कॉन्प्रेंस का हिस्सा थे। इस प्रेस कॉन्प्रेंस में उनसे सवाल पूछा गया कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली 2024 के टी20 विश्व कप में खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं-  यह सवाल सुनते ही भड़कते हुए अंदाज में चेतन शर्मा ने पत्रकार को जवाब देते हुए कहा-

“टूर्नामेंट के बीच में आप चयनकर्ताओं के अध्यक्ष से आप ऐसे बात करने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं मुझे टूर्नामेंट के बीच में किसी से उनके भविष्य के बारेमें बात नहीं करनी चाहिए। वे इतने बड़े खिलाड़ी हैं अगर वो कुछ समझते हैं तो वे खुद आएंगे और हमसे बात करेंगे।”

उम्र नहीं फिटनेस रखती हैं मायने- चेतन शर्मा

खिलाड़ियों का टीम में बने रहना हमेशा उनकी फिटनेस और खेल पर ही निर्भर करता है। यह हम हमेशा देखते हुए नजर आते हैं। दिनेश कार्तिक जो पिछले कुछ समय से टीम में कही नजर नहीं आ रहे थे अचानक उनके शानदार फॉर्म ने उन्हें टीम में जगह दिला दी। चयनकर्ता चेतन शर्मा ने भी आगे बात करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की उम्र मायने नहीं रखती हैं उनका खेलने का ढंग और फिटनेस मायने रखता हैं-

“क्रिकेट के दरवाजे कभी भी किसी के लिए बंद नहीं होंगे। अगर आप प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं तो उम्र सिर्फ एक नंबर है। यदि आप प्रदरशन करने और रन बनाने के लिए तत्पर हैं, तो चयनकर्ता अनुभवी खिलाड़ियों को चुनने से ज्यादा खुश हैं।”