साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को क्रिकेट दुनिया में बेबी एबी के नाम से जाना जाता है। डेवाल्ड ब्रेविस ने ने टी20 वर्ल्ड कप में 35 बॉल में 162 रन बनाकर सबसे ज्याद रन बनाने वाली पारी खेलकर लिस्ट में तीसरे स्थान पर अपना नाम पक्का कर लिया है। डेवाल्ड ब्रेविस साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी हैं, उनकी उम्र 19 साल है। डेवाल्ड ब्रेविस ने टी20 क्रिकेट में शानदार पारी खेलकर अपना नाम सबसे अच्छी पारी खेलने वालों में शामिल कर लिया है।
बेबी एबी ने लगाया शतक
दरअसल, साउथ अफ्रीका में खेली जा रही CSA टी20 चैलेंज में सोमवार को खेले गए टाइटन्स और नाइट्स के बीच मैच खेला गया। डेवाल्ड ब्रेविस ने टाइटंस की ओर से 57 बॉल में 162 रनों की पारी खेली। उनकी शानदार पारी के दम पर टीम ने जीत हासिल कर ली। ब्रेविस ने अपनी पारी में 13 चौके और 13 छक्के भी लगाए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक पूरा किया। आपको बता दें कि ब्रेविस का यह पहला टी20 शतक है।
इन खिलाड़ियों ने खेली शानदार पारी
टाइटन्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 271 रन बनाए। ब्रेविस ने 18 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की और फिर 35 बॉल में शतक जड़ दिया। सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, उन्होंने आईपीएल में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अब टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने की लिस्ट में डेवाल्ड ब्रेविस तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
इससे पहले तीसरे स्थान पर जिम्बाब्वे के हेमिल्टन मसाकाद्जा और हज़रतुल्लाह ज़ज़ई हैं, जिन्होंने टी-20 में नाबाद 162 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर एरॉन फिंच हैं, जिन्होंने 172 रन की पारी खेली थी। युवा बेबी एबी ने इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाकेदार बैटिंग की थी, जिसके बाद से वह काफी मशहूर हो गए। डेवाल्ड ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने अपनी आईपीएल टीम में भी शामिल किया था।

