मुरली विजय
मुरली विजय

रविंद्र जडेजाः  भारतीट टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) का हिस्सा बनकर ट्रॉफी के लिए लड़ाई करती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन वर्ल्ड कप के ठीक बाद भारत कफी सारे द्विपक्षीय सीरीजों का हिस्सा बनने वाली हैं। वर्ल़्ड कप के ठीक बाद भारत न्यूजीलैंड दौरे (NEW ZEALAND TOUR) में वनडे और टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

फिर उसके बाद 4 दिसंबर से बांग्लादेश का दौरा (BANGLADESH TOUR) करती हुई नजर आएगी। 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारत 14 दिसंबर से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। जिसके लिए टीम की घोषणा कर दी गई हैं। सबसे बड़ी खुशी की बात यह हैं कि रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) अब फाइनली वापसी करने के लिए तैयार हैं।

कोहली व रोहित की जोड़ी टेस्ट में दिखेगी साथ

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बड़े समय बाद टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। भारत ने अपना पिछला टेस्ट इंग्लैंड के साथ खेला था जिसमें रोहित शर्मा कोरोना की चपेट में आकर टीम से बाहर हो गए। अब रोहित शर्मा टेस्ट के रंग में भी भारत को जीत दिलवाते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टी20 व वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। दोनों ही खिलाड़ी बांग्लादेश के दौरे से मैदान में वापसी करते दिखेंगे।

रविंद्र जडेजा की हुई वापसी

रविंद्र जडेजा जिन्होने कब से भारतीय टीम को मुसिबत में डाले रखा हुआ हैं। उनकी कमी वर्ल़्ड कप के मंच में बहुत खलती हुई नजर आ रही हैं। फैंस कब से रविंद्र जडेजा की वापसी का इंतजार करते हुए नजर आ रहे थे। रविंद्र जडेजा घुटने के चोट के चलते काफी समय से बाहर थे। लेकिन अब रविंद्र जडेजा पूरी तरह से ठीक होते हुए नजर आ रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 व वनडे सीरीज में जडेजा को मौका नहीं मिला हैं। जडेजा को बांग्लदेश दौरे के 2 मैचों की टेस्ट सीरीज व वनडे सीरीज में टीम में जगह मिली हैं। अब जडेजा अपनी वापसी का डंका बजाते हुए नजर आएंगे। जडेजा ने अपना आखिरी मैच एशिया कप 2022 में हांगकांग के खिलाफ खेला था जिसके बाद वह चोटिल हो गए थे।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा श(कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान),  शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शारद्ुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिरजा, उमेश यादव।