IND vs PAK: "बदला तो हम लेंगे और मार-मार के लेंगे"- भारत की गेंदबाजी देख पाकिस्तान की कांप गई रूह, फैंस ने मीम्स के जरिए दिए धमाकेदार रिएक्शन
IND vs PAK: "बदला तो हम लेंगे और मार-मार के लेंगे"- भारत की गेंदबाजी देख पाकिस्तान की कांप गई रूह, फैंस ने मीम्स के जरिए दिए धमाकेदार रिएक्शन

टी20 वर्ल्ड 2022 में आज 23 अक्टूबर को मेलबर्न के एमसीजी स्टेडियम (MCG STADIUM) में भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) का मुकाबला दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी हैं। मैदान को देखते हुए रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने शानदार फैसला लिया था। भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट के नुकसान पर 159 रनों पर ही रोक दिया। आज भारतीय गेंदबाजों द्वारा शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। फैंस जमकर टीम इंडिया गेंदबाजी यूनिट की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

भारतीय गेंदबाजों पर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

भारत और पाकिस्तान के मैच का इंतजार दोनों देशों के फैंस के साथ पूरी दुनिया कर रही थी। और जैसा सबको अंदाजा था कि आज का मैच धमाकेदार रहेगा ठीक वैसा होता हुआ भी नजर आया। टीम इंडिया ने गेंदबाजी करते हुए शुरूआत से ही अटैक करना शुरू कर दिया। भारत के दो सबसे बड़े दुश्मन बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान आज सस्ते में निपटते दिखे। दूसरे ओवर की पहली गेंद में बाबर आजम को अर्शदीप सिंह ने शून्य पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

अर्शदीप आज अपना पहला वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आए हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन किसी अनुभवी गेंदबाज से कम नहीं था। अर्शदीप ने इसके बाद मोहम्मद रिजवान को 4 रनों पर अपना शिकर बनाया। अर्शदीप सिंह के 3 विकेट, इसके बाद मोहम्मद शमी के 1 विकेट, हार्दिक पांड्या के 3 विकेट और भुवनेश्वर कुमार के 1 विकेट ने पाकिस्तान को रनों पर ही खत्म करने के लिए मजबूर कर दिया। टीम इंडिया की गेंदबाजी पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/VishalVerma_9/status/1584116763335462912?s=20&t=ZWtgKEv1FdSxNrowekQFjw

https://twitter.com/surbhi_1312/status/1584098255075364864?s=20&t=ZWtgKEv1FdSxNrowekQFjw

https://twitter.com/RahulMa6388/status/1584113681096658944?s=20&t=ZWtgKEv1FdSxNrowekQFjw

https://twitter.com/GyaaniDurRhe/status/1584112412663300096?s=20&t=ZWtgKEv1FdSxNrowekQFjw

https://twitter.com/_urbandesi/status/1584112457206812672?s=20&t=ZWtgKEv1FdSxNrowekQFjw

https://twitter.com/saharan_anuj_/status/1584112622563373056?s=20&t=ZWtgKEv1FdSxNrowekQFjw