मात्र 22 गेंदो में 106 रन बनाकर पृथ्वी शॉ ने चेतन शर्मा सबित बीसीसीआई के गाल पर जड़ा तमाचा, छक्के और चौके की कर दी बारिश

मात्र 22 गेंदो में 106 रन बनाकर पृथ्वी शॉ ने चेतन शर्मा सबित बीसीसीआई के गाल पर जड़ा तमाचा, छक्के और चौके की कर दी बारिश

भारतीय टीम में इस समय कई युवा सुपरस्टार नजर आ रहे हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी सबसे आगे इस रेस में निकल रहे हैं. ऐसे में पृथ्वी शॉ जैसे टैलेंटेड खिलाड़ी को लगातार बीसीसीआई और चयनकर्ताओं द्रारा इंग्नोर करना सबसे समझ के बाहर है. अब पृथ्वी शॉ ने 22 गेंदो में 106 रन बनाकर भारतीय टीम की चयनसमिति और बीसीसीआई को करारा जवाब दिया है.

जमकर गरजा पृथ्वी शॉ का बल्ला

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पहले दोनों मुकाबलो के दौरान पृथ्वी शॉ ने अपने कारनामों की झांकी दिखाई. जिसके बाद तीसरे मुकाबले में असम के खिलाफ इस खिलाड़ी का रौद्र रूप दिखाई दिया. जब शॉ ने 9 छक्के और 13 चौकों की मदद से मात्र 61 गेंदो में 134 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्रॉइक रेट 219.67 का रहा.

असम के खिलाफ मैच में पृथ्वी के अलावा अमन हकीम खान ने 15 रन बनाए तो वहीं यशस्वी जयसवाल ने 30 गेंदो में 42 रनों की अहम पारी खेली. वहीं सरफराज खान ने अंत में 15 रन तो वहीं शिवम दूबे ने भी नाबाद 17 रन बनाए. जिसके कारण मुंबई की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 230 रन बनाए. जिसके कारण मैच में उनकी टीम ने 61 रनों से जीत दर्ज की. असम की टीम 19.3 ओवरों में 169 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.

जल्द भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं शॉ

मध्यप्रदेश के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने मात्र 12 गेंदो में 29 रनों की शानदार पारी खेली थी. जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था. इससे पहले मुकाबले में शॉ ने 34 गेंदो में नाबाद 55 रनों की पारी खेली थी. जिसमें उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का जड़ा था. जिस अंदाज में शॉ फिलहाल बल्लेबाजी कर रहे हैं.

उससे जल्द ही भारतीय टीम में उनकी वापसी संभव है. भारतीय टीम में टी20 विश्व कप के बाद बदलाव संभव है, जिसके कारण पृथ्वी शॉ की जगह आसानी से भारतीय टीम में बन सकती है. फिलहाल वो मुंबई टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीताने में लगे हुए हैं.