विराट कोहली
विराट कोहली

विराट कोहलीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के लिए भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) रवाना हो चुकी हैं। आज सुबह को 14 सदस्यीय भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी हैं। 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट की शुरूआत भारत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी।

पाकिस्तान (PAKISTAN)  के खिलाफ मैच से पहले भारत 4 वॉर्मअप गेम्स भी खेलती हुई नजर आएगी। टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टार स्पोर्ट्स द्वारा एक प्रोमो पहले रिलीज कर दिया गया हैं। जिसमें विराट कोहली (VIRAT KOHLI)  नजर आ रहे हैं। आइए आपको इस नवे नवेले प्रोमो की खास झलक दिखाते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के जारी प्रोमो में विराट कोहली की दिखी झलक

टी20 वर्ल्ड कप की शुरूआत साल 2007 में हुई थी। जब भारत ने पहले ही सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारत को टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पकड़े 15 साल हो चुके हैं। तब से लेकर अब तक 7 सीजन बीत चुके हैं और भारत की झोली में एक भी ट्रॉफी हाथ में नहीं आई हैं।अब बस फैंस उस इंतजार में बैठे हैं जब भारतीय टीम इंतजार खत्म करते हुए ट्रॉफी घर लाएगी।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए जारी किए गए प्रोमो में यही बात कही गयी हैं। साल बदल गए महीने बदल गए लेकिन बस बदला नहीं हैं तो वो इंतजार जब भारत वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करेगी। जारी किए गए इस प्रोमो में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भी नजर आ रहे हैं। विराट कोहली इस वीडियो में एक पुरानी गाड़ी को साफ करते हुए नजर आ रहे।

साफ करने के बाद वो गाड़ी चलाते हुए भी दिखे हैं। जिसके बाद विराट रोर करते हुए नजर आ रहे हैं। यानि की साफ हैं कि विराट कोहली भारत के विश्व कप जीतने के सूखे को इस वर्ल्ड कप 2022 में खत्म करते हुए नजर आएंगे। अब बस पूरी भारतीय टीम से यही उम्मीद रहेगी की वह वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का सूखा खत्म कर इस बार ट्रॉफी अपने नाम करें।

यहां देखें वीडियो-