"कुंभ के मेले में तो नहीं बिछड़ गए थे दोनों...?", विराट कोहली- बाबर आज़म की बचपन की तस्वीर वायरल होने पर फैंस दे रहे मजेदार रिएक्शंस
"कुंभ के मेले में तो नहीं बिछड़ गए थे दोनों...?", विराट कोहली- बाबर आज़म की बचपन की तस्वीर वायरल होने पर फैंस दे रहे मजेदार रिएक्शंस

इन दिनों सोशल मीडिया पर विराट कोहली (Virat Kohli) और पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की बचपन की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में विराट कोहली और बाबर आजम दोनों एक जैसी शर्ट पहने और एक ही तरह की हेयर कट में नजर आ रहे हैं। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कई बार मैदान पर दोनों को बातचीत और मुस्कुराते हुए देखा गया है।

विराट और बाबर के बचपन की फोटो वायरल

बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) और बाबर (Babar Azam) दोनों बीते बुधवार को एक्शन में थे। विराट कोहली साउथ अफ्रीका का सामना कर रहे थे, जबकि पाकिस्तानी कप्तान लाहौर में पांचवें टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ खेल रहे थे। यह जोड़ी 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आमने-सामने होगी।

हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप 2022 में भिड़ने से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) और बाबर आजम (Babar Azam) के बीच दोस्ताना बातचीत हुई थी। बल्लेबाजी के सुपरस्टार अक्सर अपनी बल्लेबाजी के लिए खुद को चर्चा में पाते हैं, लेकिन बचपन की तस्वीरें वायरल होने के बाद वे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

विराट-बाबर की फोटो पर फैंस दे रहे मजेदार रिएक्शन