IND vs SA: "अपने कैप्टन से ही सीखा हैं"- जसप्रीत बुमराह सिर्फ दो गेम खेल वापस हुए चोटिल बौखलाए फैंस ने जमकर लगाई फटकार
IND vs SA: "अपने कैप्टन से ही सीखा हैं"- जसप्रीत बुमराह सिर्फ दो गेम खेल वापस हुए चोटिल बौखलाए फैंस ने जमकर लगाई फटकार

जसप्रीत बुमराहः आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज 28 सितंबर से साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी शुरू कर रही हैं। जिसका पहला मैच तिरूवनंतपुरूम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम (GREENFIELD STADIUM)  में शाम 7 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी हैं।

भारत की प्लेइंग 11 में आज एक साथ काफी ज्यादा बदलाव देखने मिले हैं। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) निगल के चलते आज टीम से बाहर हैं। वहीं अश्विन (ASHWIN) , ऋषभ पंत (RISHABH PANT), अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) और दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) टीम का हिस्सा हैं।

जसप्रीत बुमराह प्लेइंग 11 से हुए बाहर

आज भारतीय टीम अपने पिछले मुकाबले से काफी ज्यादा अलग नजर आ रही हैं। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH)  जिनका टी20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में आना बेहद जरूरी हैं वह आज निगल चोट के चलते प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं। बुमराह की जगह पर आज टीम में दीपक चाहर को जगह मिली हैं।

आज भारतीय टीम में आज 4 बदलाव हमें देखने को मिल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की टीम में ना होने पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। बुमराह जो हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने रिद्दम में बिल्कुल भी नहीं थे और आज वह बाहर हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार बुमराह ने आज सुबह पीठ के दर्द की शिकायत की जिसके चलते वह बाहर हो गए। फैंस इस खबर से काफी ज्यादा गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। फैंस का कहना हैं जब भी टीम को जरूरत पड़ती हैं वह चोटिल होकर बाहर हो जाते हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-