Posted inक्रिकेट

IND vs AUS: रोहित शर्मा भारत की ओपनिंग जोड़ी में क्या करेंगे बदलाव?, जानें विराट और राहुल में से कौन बनेगा कप्तान का ओपनिंग पॉर्टनर

IND vs AUS: रोहित शर्मा भारत की ओपनिंग जोड़ी में क्या करेंगे बदलाव?, जानें विराट और राहुल में से कौन बनेगा कप्तान का ओपनिंग पॉर्टनर
IND vs AUS: रोहित शर्मा भारत की ओपनिंग जोड़ी में क्या करेंगे बदलाव?, जानें विराट और राहुल में से कौन बनेगा कप्तान का ओपनिंग पॉर्टनर

रोहित शर्माः टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) से एक्शन से पहले भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वर्ल्ड कप विजेता आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) से भिड़त करने वाली हैं। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली हैं। जिसका पहला मैच मोहाली (MOHALI) में खेला जाएगा।

इस सीरीज से भारत अपना बेस्ट प्लेइंग 11 खोजेगी और साथ ही में पहले मैच के दिन अपने बेस्ट खिलाड़ियों को मौका देकर परिस्थितिओं को भांपना चाहेगी। टी20 वर्ल्ड कप के लिए जिस चीज को भारत को सबसे मजबूत करना हैं वह टीम की ओपनिंग जोड़ी हैं।  आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ओपनिंग जोड़ी क्या रहेगी। आइए आपको उस बारे में बताते हैं-

रोहित शर्मा और राहुल ही करेंगे भारत के लिए ओपनिंग

एशिया कप के दौरान समय-समय पर ओपनिंग जोड़ी टूटने के बाद भारत के अगले क्रम के बल्लेबाज गेम को संभालते दिखे हैं। लेकिन जीत की नींव रखने के लिए टीम की ओपनिंग जोड़ी का चलना सबसे ज्यादा अहम हैं। जोकि एशिया कप के दौरन हमें कम देखने को मिला हैं। कभी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) जल्दी आऊट होते थे तो कभी केएल राहुल जल्दी आऊट हो जाते थे। दोनों के बीच अच्छी और लंबी साझेदारी नहीं हुई।

अब वर्ल्ड कप नजदीक हैं ऐसे में दोनों को एक शानदार नींव ओपनिंग करते हुए रखने होगी। जोकि आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ भारत को अभ्यास करने की जरूरत हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा और केएल राहुल (KL RAHUL) ही ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। दोनों को समय लेकर अपने आप को क्रिज पर जमाने की जरूरत हैं। यह सीरीज रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी का बड़ा टेस्ट भी होगा।

केएल राहुल को दिखाना होगा शानदार अंदाज

रोहित शर्मा ने यह बात साफ तो की हैं कि केएल राहुल (KL RAHUL) भारत के ओपनर बने रहेंगे लेकिन साथ ही में रोहित ने विराट कोहली के तीसरे सलामी बल्लेबाज होने की बात कही हैं। यानि की मौके को देखकर भारतीय टीम विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के साथ भी जा सकती हैं। विराट और राहुल दोनों में कोई भी तुलना नहीं की जा सकती हैं।

लेकिन चोट से उबरने के बाद राहुल के फॉर्म में थोड़ी गिरावट आयी हैं जो कि एक स्वभाविक बात हैं। टी20 वर्ल्ड कप करीब हैं ऐसे में राहुल जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी का शानदार फॉर्म में रहना बहुत जरूरी हैं। केएल राहुल को आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पूरा फायदा उठाना होगा।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल।