T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के लिए जिम्बाब्वे की टीम का हुआ ऐलान, कप्तान के रूप में इस दिग्गज खिलाड़ी ने मारी एंट्री

By Akash Ranjan On September 16th, 2022
T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के लिए जिम्बाब्वे की टीम का हुआ ऐलान, कप्तान के रूप में इस दिग्गज खिलाड़ी ने मारी एंट्री

ऑस्ट्रेलिया (Australia) में अगले महीने से खेले जाने वाले आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए जिम्बाब्वे (Zimbabwe) ने अपने टीम की घोषणा कर दी है। चोटिल चल रहे क्रैग इरविन (Craig Ervine) की वापसी हुई है। वह वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। गुरुवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की तरफ से 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। 5 रिजर्व खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा साथ ही की गई है।

जिम्बाब्वे की टीम में इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

तेंदई चतरा (Tendai Chatara), वेलिंगटन मसाकाद्जा (Wellington Masakadza) और मिल्टन शुंबा (Milton Shumba) को चोट के बाद जिम्बाब्वे की टीम में शामिल किया गया है। वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रमण को और तेज करने के लिए मुजरबनी को भी टीम में वापस बुला लिया गया है।

चतरा ने कॉलरबोन फ्रैक्चर के बाद टीम में वापसी की है। बता दें कि मुजरबानी हाल ही में जिम्बाब्वे टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टीम का हिस्सा थे लेकिन वह वहां से बिना कोई मैच खेले ही लौट आए। मसाकाद्जा कंधे की चोट के बाद टीम में लौट आए हैं जबकि शुंबा क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबरकर टीम में जगह बना ली है।

शानदार फॉर्म में है जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे की टीम ने हालिया दिनों में बहुत ही अच्छा खेल दिखाया है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम को वनडे में मात देकर टी20 विश्व कप से पहले अपनी तैयारी का एहसास कराया। टीम को विश्व कप के मुख्य मुकाबलों में पहुंचने के लिए क्वालीफायर में खेलना है। आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के साथ टीम को पूल बी में रखा गया है।

जिम्बाब्वे के टी20 विश्व कप की टीम

क्रैग इरविन, रयान बर्ल, रेजिस चकाबवा, तेंदई चतारा, ब्रैडली इवांस, ल्युक जोंगवे, क्लाइव मदांडे, वेस्ले मैधेवेरे, वेलिंग्टन मसाकद्जा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग, मुजराबानी, रिचर्ड एनगारवा, सिकन्दर रज़ा, मिल्टन शुम्बा, सीन विलियम्स।

रिजर्व खिलाड़ी:

तदीवानाशे मरुमानी, इनोसेंट काया, केविन कसुजा, विक्टर न्याउची और तनाका चिवंगा
Tags: ऑस्ट्रेलिया, क्रैग इरविन, जिम्बाब्वे, टी20 वर्ल्ड कप 2022,