ASIA CUP 2022: एशिया कप के विजेताओं पर जमकर हुई धनवर्षा, जानें किसे मिली कितनी धनराशि

By Twinkle Chaturvedi On September 12th, 2022
ASIA CUP 2022: एशिया कप के विजेताओं पर जमकर हुई धनवर्षा, जानें किसे मिली कितनी धनराशि

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इस सीजन का फाइनल 11 सितंबर को श्रीलंका (SRILANKA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा था। श्रीलंका ने फाइनल मुकाबला 23 रनों से जीतकर अपनी छठी एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया हैं। पाकिस्तान की टीम फाइनल में अपना पूरा दम दिखाने से पीछे रह गई। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 10 विकेट खोकर सिर्फ 147 ही बना पायी।

फाइनल मैच होने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में सीजन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, विजेता और उप विजेता को प्राइज मनी सौंपी गई। आइए आपको बताते हैं कि किसको कितनी प्राइज मनी मिली हैं-

एशिया कप 2022 में अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची व प्राइज मनी

1. सर्वाधिक रन – मोहम्मद रिजवान
पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने एशिया कप 2022 के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन अपने नाम किए हैं। रिजवान ने 6 मैचों में 281 रन बनाए हैं। रिजवान को 10 लाख रूपए की प्राइज मनी के साथ एक कार भी मिली हैं।

2. सर्वाधिक विकेट- भुवनेश्वर कुमार

भारतीय खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। भुवी ने 5 मैचों में कुल 11 विकेट अपने नाम किए हैं। भुवी को प्राइज मनी में 10 लाख रूपए मिले हैं।

3. प्लेयर ऑफ द मैच- भानुका राजपक्षे
पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में भानुका राजपक्षे ने 71 रनों की पारी खेल मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया हैं। भानुका को प्राइज मनी में डॉलर 5000 मिले हैं।

4. एशिया कप 2022 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा एशिया कप 2022 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। हसरंगा ने 6 मैचों में 66 रन और 9 विकेट अपने नाम किए। हसरंगा को प्राइज मनी में डॉलर 15,000 रूपए मिले हैं।

5. एशिया कप 2022 रनरअप पाकिस्तान
एशिया कप 2022 में श्रीलंका से फाइनल हारने के बाद पाकिस्तान को रनरअप का टाइटल मिला हैं। पाकिस्तान को प्राइज मनी में 4 करोड़ रूपए मिले हैं।


6. एशिया कप 2022 विजेता श्रीलंका
पाकिस्तान को शिकस्त देने के बाद श्रीलंका ने एशिया कप 2022 का टाइटस अपने नाम किया। श्रीलंका को प्राइज मनी में 8 करोड़ रूपए मिले हैं।

Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद रिजवान,