SL vs PAK: "पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द"- बाबर आजम की कछुआ छाप पारी देख फैंस का चढ़ा पारा, जमकर सुनाई खरी-खोटी
SL vs PAK: "पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द"- बाबर आजम की कछुआ छाप पारी देख फैंस का चढ़ा पारा, जमकर सुनाई खरी-खोटी

बाबर आजमः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 9 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में खेला जा रहा था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। पाक टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पायी।

कप्तान बाबर आजम आज अपने पांव जमाते हुए नजर तो आए थे। लेकिन उनकी धीमी पारी टीम के कुछ काम नहीं आ सकी। इस पूरे टूर्नामेंट बाबर का बल्ला खामोश रहा। सोशल मीडिया में फैंस एक बार फिर बाबर पर बरसते हुए नजर आ रहे हैं।

बाबर आजम पर फिर भड़के फैंस

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एक से बड़े एक रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए नजर आते हैं। लेकिन यह सिलसिला एशिया कप 2022 के पूरे टूर्नामेंट में रूक सा गया हैं। बाबर आजम एक भी मैच में शानदार पारी नहीं खेल पाए। आज श्रीलंका के खिलाफ बाबर आजम ने 30 रन की पारी जरूर खेली। लेकिन वह पारी 29 रनों में आई जिसमें सिर्फ 2 चौके शामिल थे।

इस पारी में वह बाबर नजर नहीं आए। जिसके लिए वह जाने जाते हैं। एक बार फिर बाबर ने अपनी खराब पारी का मंजर फैंस को दिखा दिया। जिसके बाद फैंस जमकर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। बाबर 11वें ओवर में वानिंदु हसरंगा के हाथों आऊट हो गए थे। जिसके बाद से फैंस उन्हें जमकर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन