IND vs AFG: भारतीय और अफगानी फैंस ने जीत लिया सबका दिल, हार-जीत भूलकर जमकर लुटाई मोहब्बत वायरल हुआ वीडियो
IND vs AFG: भारतीय और अफगानी फैंस ने जीत लिया सबका दिल, हार-जीत भूलकर जमकर लुटाई मोहब्बत वायरल हुआ वीडियो

भारत और अफगानिस्तान की टीमें कल एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 के पांचवें मुकाबले में आमने सामने आई थी। इस मैच में भारतीय टीम ने 101 रनों की शानदार जीत हासिल की। इस मैच के साथ ही दोनों टीमों का एशिया कप के इस सीजन के सफर का अंत हुआ। दोनों ही चीमें ग्रुप स्टेज मे टॉप पर थी। सुपर-4 स्टेज में लगातार मुकाबले हारने का बाद दोनों की ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

कल के मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसमें दोनों टीमों के फैंस एक दूसरे के ऊपर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

भारत और अफगानी फैनों के बीच आई प्यार की लहर

भारत और अफगानिस्तान के फैंस के बीच आई प्यार की लहर

भारत और अफगानिस्तान के लिए यह एशिया कप काफी ज्यादा एंडवेंचर से भरा रहा हैं। कल के हुए शानदार मुकाबले ने भारतीय फैंस के गम को दूर करने का काम किया। वहीं दोनों देशों के फैंस भी एक-दूसरे के साथ प्यार के माहौल में नजर आए। आप सभी को पाकिस्तान और अफगानिस्तान का मुकाबला याद ही होगा। अंत तक लड़ी अफगानी टीम को आखिर में हार झेलनी ही पड़ी।

उस मैच के दौरान पाकिस्तान और अफगानी खिलाड़ी भी आपस में भिड़ते हुए नजर आए थे। अंत में पाकिस्तान की जीत के बाद दोनों देशों के फैंस के बीच भी हमें काफी झड़प देखने को मिली थी। लेकिन भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए मैच में नजारा उलटा ही था। अफगानिस्तान भले ही मैच हार गई हो।

लेकिन अफगानी फैंस ने भारतीय फैंस का दिल ही जीत लिया। भारत और अफगानिस्तान के मैच के वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा रहा हैं कि दोनों देशों की टीम एक साथ मैच का लुत्फ उठाती हुई नजर आ रही हैं। और तो और फैंस नारे भी लगा रहे हैं। और साथ में एक-दूसरे को गले भी लगा रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-