IND vs AFG: "आग हैं आग बावा"- भुवनेश्वर कुमार ने अफगानी बल्लेबाजों पर उंगलियों पर नचाया, खुशी से झूम उठे फैंस
IND vs AFG: "आग हैं आग बावा"- भुवनेश्वर कुमार ने अफगानी बल्लेबाजों पर उंगलियों पर नचाया, खुशी से झूम उठे फैंस

भुवनेश्वर कुमारः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 चरण का पांचवा मुकाबला भारत (INDIA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 8 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के शानदार शतकीय पारी के चलते 212 पर रन बोर्ड पर लगा दिए हैं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) ने अपनी उंगलियों पर नचा दिया। भारत ने 101 रनों से मुकाबला जीत कर इस टूर्नामेंट का शानदार अंत किया हैं।

भुवनेश्वर कुमार के कमाल के गेंदबाजी के आगे झुकी अफगानिस्तान

आज भारतीय टीम द्वारा शानदार खेल देखने को हमें मिला। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की शानदार पारी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपने जौहर दिखाने में कोई कमी नहीं रखी। भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) जो पिछले कुछ मैचों में महंगे साबित होते हुए नजर आए थे। लेकिन आज उन्होने अपने स्पेल और शानदार कमबैक से चौका कर रख दिया।

भुवनेश्वर कुमार ने आज अपने 4 ओवरों में मात्र 4 रन देकर 5 विकेट चटकाई। भुवनेश्वर कुमार की ये शानदार स्पेल भारतीय टीम को एक सेफ स्थान पर रखने का काम करते दिखा हैं। भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा ऐसा प्रदर्शन विश्व कप की तैयारियों में टीम का आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगी। सोशल मीडिया में फैंस भी भुवी के स्पेल की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन