IND vs AFG: "किंग तो हमेशा किंग की रहता हैं"- विराट कोहली "कोहिनूर" के 71वें शतक ने सोशल मीडिया में मचा दिया बवाल, फैंस की खुशी का नहीं रहा ठिकाना
IND vs AFG: "किंग तो हमेशा किंग की रहता हैं"- विराट कोहली "कोहिनूर" के 71वें शतक ने सोशल मीडिया में मचा दिया बवाल, फैंस की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

विराट कोहलीः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 चरण का पांचवा मुकाबला भारत (INDIA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 8 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी (MOH. NABI) ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने केएल राहुल और विराट कोहली के शानदार शुरूआत के चलते 2 विकेट के नुकसान 212 पर रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के बल्ले से निकली शानदार पारी ने फैंस को दीवाना बना दिया हैं।

विराट कोहली की पारी ने फैंस के गम को किया दूर

आज कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग 11 से बाहर हैं। जिसके चलते आज के मैच के कप्तान बने केएल राहुल और विराट कोहली ओपनिंग करने उतरे थे। और ओपनिंग करते हुए दोनों की जोड़ी ने खूब तहलका मचाया। विराट कोहली और केएल राहुल (KL RAHUL) दोनों ने ही आज शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। केएल राहुल आज 62 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

जिसके बाद तीन नंबर पर आए सूर्यकुमार भी अपनी विकेट जल्दी खोते दिखे। फिर उसके बाद विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की जोड़ी ने मिलकर भारत को रनों तक पहुंचाया। आज  कोहली के बल्ले से फाइनली हमें एक शतकीय पारी देखने को मिली। आज कोहली ने लंबे इंतजार के बाद अपना 71वां शतक पूरा किया।

फैंस का तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा हैं। आज कोहली ने 61 गेंदों 12  चौकों और 6 छक्कों की मदद से 122 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। कोहली की यह शतकीय पारी टी20 अंतराष्ट्रीय में पहली सेंचुरी भी हैं। फैंस जमकर अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन