अंग्रेजी सरजमीं पर Team India के Shubman Gill ने मचाया गदर, शानदार पारी खेलकर जीत लिया सभी का दिल
अंग्रेजी सरजमीं पर Team India के Shubman Gill ने मचाया गदर, शानदार पारी खेलकर जीत लिया सभी का दिल

टीम इंडिया (Team India ) में एक से बढ़कर एक शानदार खिलाड़ी है जो आए दिन विदेशी सरजमीं पर धमाल मचाते रहते हैं। इसी बीच भारतीय टीम के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) कमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल ने अंग्रेजी सरजमीं पर शानदार पारी खेली है। कल बुधवार को खेले गए काउंटिंग क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में ही Shubman Gill ने शानदार प्रदर्शन कर दिखाया है।

शुभमन गिल ने कल ग्लेन मॉर्गन के लिए खेलते हुए शानदार रनों की पारी खेली है। वही आपको बता दे आज शुभमन गिल अपना 23 वां जन्मदिन मना रहे हैं। शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया है।

इंग्लैंड में खेली शानदार पारी

शुभमन गिल (Shubman Gill)

टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी शुभमन गिल आज अपना 23 वां जन्मदिन मना रहे हैं इससे पहले उन्होंने कल बुधवार को अंग्रेजी सरजमीं पर धमाल मचा दिया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप आईपीएल में धमाल मचाने वाले गिल ने काउंटी क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया।

शुभमन गिल (Shubman Gill)

उन्होंने 148 गेंदों पर 92 रनों की शानदार पारी खेली है इस दौरान उन्होंने 8 चौके और एक छक्का भी जड़ा है। दरअसल आपको बता दें वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। वही आपको बता दें शुभमन गिल आज 8 सितंबर को शुभमन गिल जन्मदिन मना रहे हैं जिस पर उनके फैंस उन्हें ढेरों सारी बधाइयां दे रहे हैं।

कम समय में किया है शानदार प्रदर्शन

शुभमन गिल (Shubman Gill)

शुभमन गिल ने अपने कम समय में बहुत शानदार प्रदर्शन किया है ‌। शुभमन गिल टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। शुभमन गिल ने की शुरुआत पृथ्वी शाह की कप्तानी में 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीता था। शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 में पंजाब में हुआ था। आज क्रिकेटर बनने में उनका पूरा सहयोग उनके पिता का रहा है।

शुभमन गिल (Shubman Gill)

उनके पिता अपने बेटे को खेतों में अभ्यास कराने के लिए ले जाते थे। जिसके बाद वह अपने बेटे गिल को लेकर मोहाली आ गए और वहां पर उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। 31 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में अपना वनडे मैच खेला था। हालांकि इनका टेस्ट मैच बेहद ही खास रहा उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया था।

Read More-IND vs AFG: एशिया कप के आखिरी मुकाबले में रडार में रहेगी भारत की ओपनिंग जोड़ी, अगर नहीं टिक पाए तो फिर टूटना ही हैं लास्ट ऑप्शन!