IND vs PAK: "नगर में ढिंढोरा पिटवा दो शेर वापस वापस आ गया हैं"- पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने भरी हुंकार तो खुशी से झूम से उठे फैंस
IND vs PAK: "नगर में ढिंढोरा पिटवा दो शेर वापस वापस आ गया हैं"- पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने भरी हुंकार तो खुशी से झूम से उठे फैंस

विराट कोहलीः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) सुपर-4 स्टेज का दूसरा मुकाबला क्रिकेय की दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच  4 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था।

आज भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरूआत की, लेकिन वो शुरूआत अंत तक उतनी अच्छी नहीं रह पाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के 60 रनों की मदद से 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए हैं।

विराट कोहली की पारी ने मचाया तहलका

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जिनके फॉर्म की बातें काफी समय से काफी ज्यादा चर्चा में थी। लेकिन 1 महीने के ब्रेक के बाद विराट कोहली क्या शानदार फॉर्म में वापसी करते दिखें हैं। एशिया कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 35 रन उसके बाद हांगकांग के खिलाफ 59 रनों की नाबाद पारी।

फिर आज पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में 44 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 60 रनों की शानदार जिसके दम पर भारत ने 181 रनों का आंकड़ा छू लिया हैं। विराट ने इस पारी के बाद इस टूर्नामेंट में लगातार दो बैक टू बैक फिफ्टी भी लगा दी हैं। आज विराट की शानदार पारी देश भारतीय फैंस सहित पाकिस्तानी फैंस भी जमकर झूम उठे।

स्टेडियम में तो फैंस खुशी से झूमे ही लेकिन सोशल मीडिया में भी फैंस विराट की पारी पर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। आज विराट कोहली में वो पुराने विराट नजर आए जिनकी फैंस को कब से तलाश थी। विराट के 60 रन पर रनआऊट से फैंस थोड़े निराश जरूर हुए लेकिन अपना काम वो जरूर करके पवेलियन वापस लौटें।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन