सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने हांगकांग के खिलाफ अपनी आतिशी बल्लेबाजी का नजराना पूरी दुनिया के सामने पेश किया। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर फैंस के दिल में अपनी जगह पक्की कर ली। उन्होंने भारत के लिए ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने टीम के लिए विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 190 के पर लगाया। साथ ही उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ अच्छी साझेदारी भी निभाई। वहीं, भारत की पारी के खत्म होने के बाद किंग कोहली सूर्य के सामने सिर झुकाते नजर आए।
सूर्यकुमार यादव के सामने किंग कोहली ने झुकाया सिर

हांगकांग के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टीम के लिए बेहद ही बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। दो विकेट के नुकसान पर भारतीय टीम का स्कोर 94 का रहा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के आउट होने के बाद क्रीज़ पर बल्लेबाजी करने के लिए सूर्यकुमार यादव आए।
उनके मैदान पर आते ही स्टेडियम का माहौल बदल गया। उन्होंने टीम के लिए खूब छक्के-चौकों जड़े। टीम के लिए शानदार रन बनाते हुए सूर्या ने 26 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दौरान फैंस को उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के देखने को मिले। उन्होंने टीम के लिए यह स्कोर 261.54 के स्ट्राइक रेट से बनाया।
साथ ही उन्होंने विराट के साथ बेहतरीन साझेदारी भी निभाई। उनकी इस आतिशी पारी को देखने के बाद टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने उनके सामने सिरमस्तक होकर उनका अभिवादन किया। उनके इस अभिवादन के वीडियो की झलक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
#IndvsHkg #SuryakumarYadav #INDvHK #ViratKohli
Virat Kohli is so arrogant & jealous of Suryakumar Yadav: pic.twitter.com/K5C73XGTIJ
— Hemant (@Sportscasmm) August 31, 2022
सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली के साथ निभाई शानदार साझेदारी

हांगकांग के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बीच काफी शानदार साझेदारी हुई। दोनो टीम के लिए 98 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई। वहीं, इस मुकाबले में लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे विराट कोहली (Virat Kohli) भी अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपना पुराना रौद्र रूप दिखाते हुए टीम के लिए 44 गेंदों पर 59 रनों की नाबाद पारी खेली। फैंस को काफी लंबे समय के बाद उनके बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली।

