एशिया कप 2022 में तीसरा मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पर शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 127 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मोहम्मद नबी की अफगानिस्तान टीम ने 7 विकेट से मैच जीत लिया. इस मैच में कुल 8 बड़े रिकॉर्ड बने हैं.
इस मैच में बने 8 बड़े रिकॉर्ड, अफगानिस्तान ने रचा इतिहास

1. शाकिब अल हसन ने आज टी20 इंटरनेशनल में अपना 100वां मैच खेला है.
2. अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक 9 टी20 मैच खेले गए हैं. जिसमें मात्र 3 मैच बांग्लादेश ने जीते तो वहीं 6 मैच अफगान टीम ने अपने नाम किया है.
3. मुजीब उर रहमान ने टी20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं.

4. T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट:
122 शाकिब अल हसन
115 राशिद खान *
114 टिम साउथी
107 लसिथ मलिंगा
99 ईश सोढ़ी
5. अनुभवी नजीबुल्लाह जादरान ने टी20 इटंरनेशनल में अपने 1500 रन पूरे कर लिए हैं.
6. अफगानिस्तान की टीम एशिया कप 2022 में सुपर फोर में जानी वाली पहली टीम बन गई है.

7. अफगान टीम ने लगातार 2 टेस्ट नेशन को हराकर भी इतिहास रच दिया है.
8. अनुभवी बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान ने आज 6 छ्क्के अपनी पारी में लगाया है. जिसमें उन्होंने मात्र 17 गेंदे ही खेले हैं.

