IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ आग उगलने के बाद भी हार्दिक पांड्या को आखिर किस बात पर आया रोना?, जानें पांड्या क्यों हुए थे इमोशनल

By Twinkle Chaturvedi On August 29th, 2022
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ आग उगलने के बाद भी हार्दिक पांड्या को आखिर किस बात पर आया रोना?, जानें पांड्या क्यों हुए थे इमोशनल

हार्दिक पांड्याः लगभग 10 महीने के लंबे इंतजार के बाद हमें भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) का धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला। एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में 28 अगस्त को दुनिया की सबसे बड़ी राइवल भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई (DUBAI) में मुकाबला खेला गया। जिसे भारतीय टीम ने पूरी टीम के सहयोग और खासकर हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) के शानदार ऑलराऊंडर करतब से जीत लिया।

हर भारतीय फैंस हार्दिक की इस शानदार पारी से काफी ज्यादा खुश हैं। कल पांड्या ने छक्का जड़ भारत को जीत दिलकार धोनी के नक्शे दम पर चलने का काम किया हैं। लेकिन हार्दिक ने मैच के बाद खुलासा किया कि वो इस वक्त काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। आइए आपको बताते हैं, हार्दिक कब इमोशनल हुए थे।

जड्डू के आऊट होने के बाद हार्दिक पांड्या हो गए थे इमोशनल

हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA)  ने कल पाकिस्तान के खिलाफ पहले गेंद से करिश्मा दिखाते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उसके बाद बल्लेबाजी करते हुए 33 रनों की नाबाद पारी से भारत को मैच जीतवाकर टी20 विश्व कप 2021 का बदला पूरा कर लिया। कल हमने रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और हार्दिक के बीच कमाल की साझेदारी भी देखी दोनों खिलाड़ी भारत को फ्रंट फुट से लीड करते हुए नजर आ रहे थे।

लेकिन लक्ष्य की ओर आगे बढ रही भारतीय टीम ने 20वें ओवर में रविंद्र जडेजा को खो दिया जिसके बाद हार्दिक सिर पकड़े हुए नजर आए थे। हार्दिक ने मैच के बाद अपने इस रिएक्शन को लेकर बड़ी बात कही हैं, उनका कहना हैं-

“पूरे इनिंग में मैनें सिर्फ एक ही बार थोड़ा इमोशन दिखाया, जब आप रविंद्र जडेजा आऊट हुए। दिमाग में सच बताऊं तो प्रेशर नहीं था। क्योंकि मेरे हिसाब से गेंदबाज को ज्यादा प्रेशर था। तो मैं इंतजार कर रहा था कि वह कोई गलती करें।”

धोनी के नक्शे कदम पर चलें हार्दिक

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) मैच को अपने फिनिशिंग पारी और विनिंग शॉर्ट से जीताते हुए नजर आते हैं। हार्दिक ने भी कल पाकिस्तान के खिलाफ स्टाइल में छक्का जड़ मैच को कातिलाना अंदाज में फिनिश किया। हार्दिक पांड्या धोनी के नक्शे कदम पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम आखिरी ओवर के आने से पहले मैच जीत ही चुकी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

लेकिन जडेजा के विकेट ने भारतीय फैंस को जश्न मनाने से रोक दिया था। आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे। पहले बॉल पर जडेजा आऊट हुए उसके बाद दिनेश कार्तिक मैदान पर आए। एक रन लिया। तीसरी बॉल पर कोई रन नहीं आए। फिर चौथी गेंद पर पांड्या ने गेंद को सीधा स्टेडियम में डिपॉजिट कर धोनी जैसा कारनामा कर भारत को जीत दिलवाई।

Tags: भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या,