भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया जहाँ टीम इंडिया ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया और टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराकार अपनी पहली जीत हासिल की। इस जीत के हीरो रहे टीम इंडिया (Team India) के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)।
हार्दिक ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट चटकाए उसके बाद बल्ले से कमाल दिखाते हुए 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ 33 रनो की पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक को प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया। तो आइये जानते है हार्दिक पांड्या ने जीत क्र बाद क्या कहा।
हार्दिक पांड्या का लास्ट ओवर में धमाका

दो ओवर में भारत को जीत के लिए 21 रन की जरूरत थी। ऐसे में 19वें ओवर में हारिस राउफ की तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर चौका ठोक हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जता दिया कि आज वे फिनिश करके ही लौटेंगे। लास्ट ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रन की जरूरत थी, लेकिन इसमें मोड़ आना बाकी था। मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) की गेंद पर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। अब भारत को 5 गेंदों में 7 रन की जरूरत थी।
नवाज ने दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को गेंद डाली तो उन्होंने एक रन लेकर पांड्या को स्ट्राइक दे दी। तीसरी गेंद पर पांड्या कोई रन नहीं ले पाए। अब धड़कनें बढ़ने लगीं, लेकिन चौथी गेंद पर पांड्या ने डीप मिडविकेट की ओर ऐसा करारा छक्का ठोका कि दर्शकों की नस-नस में रोमांच भर गया। पांड्या ने भारत को दो गेंद शेष रहते 5 विकेट से मैच जिता दिया। इस तरह पांड्या ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 और पिछले साल टी 20 वर्ल्ड कप में हार का बदला ले लिया।
यहाँ देखें वीडियो
"Hard-Hit Pandya"
INDIA WON BY 5 WICKETS!
Hardik Pandya finishes things off in style 🎉 🥳 #INDvPAK #AsiaCup2022#INDvsPAK pic.twitter.com/s54WUFKpg2
— 𝙰𝚋𝚑𝚒𝚗𝚊𝚟 𝙼𝚒𝚜𝚑𝚛𝚊 (@iAbhinav_) August 28, 2022
ऐसा रहा पाकिस्तान टीम का मैच में हाल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आज़म (Babar Azam) की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई और भारत को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने हार्दिक और जडेजा की धमाकेदार पारी के दम पर 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए।

