IND vs PAK: प्लेयर ऑफ़ द मैच हार्दिक पांड्या ने बताया आखिरी ओवर में क्या सोच रहे थे वो, अपनी सफलता के पीछे का राज बताया

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ़ द मैच बने पांड्या का बड़ा बयान कहा- "अगर हमें आखिरी ओवर में 15 रन भी चाहिए होते तो मैं...."

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया जहाँ टीम इंडिया ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। इस जीत के हीरो रहे टीम इंडिया (Team India) के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

हार्दिक ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट चटकाए उसके बाद बल्ले से कमाल दिखाते हुए 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ 33 रनो की पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक को प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया। तो आइये जानते है हार्दिक पांड्या ने जीत क्र बाद क्या कहा।

प्लेयर ऑफ़ द मैच हार्दिक पांड्या का बयान

हार्दिक पांड्या

दरअसल भारत-पाक के बीच खेले गए एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के दूसरे मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की। बता दें इस कांटेदार मुकाबले में एक पल को टीम इंडिया के हाथों से ये मैच निकलता नजर आ रहा था, लेकिन टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने आखिरी छक्का लगाकर भारत को ये जीत दिलाई।

इतना ही नहीं उन्होंने बल्लेबाजी के अलावा शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। उन्हें इस कमाल के प्रदर्शन के लिए ईनाम भी मिला, उन्हें मैच के बाद हुई प्रेजेंटेशन के दौरान प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस दौरान उन्होंने कहा,

‘गेंदबाजी में, परिस्थितियों का आकलन करना और अपने हथियारों का उपयोग करना महत्वपूर्ण है। मेरी ताकत हमेशा से शॉर्ट और हार्ड लेंथ की गेंदबाजी रही है। इस तरह के लक्ष्य का पीछा करते हुए, आप हमेशा बार-बार योजना बनाते हैं।’

इसके अलावा जब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से पाकिस्तान के युवा गेंदबाज नसीम को लेकर सवाल किया गया, तो हार्दिक ने कहा,

“मैं जानता था कि एक युवा गेंदबाज के लिए वो माहौल काफी दवाब वाला रहा होगा, हमें आखिरी ओवर में केवल 7 रन चाहिए थे लेकिन अगर हमें 15 रन भी चाहिए होते तो मैं खुद ही सोचता। मैं जानता हूं कि 20वें ओवर में गेंदबाज मुझसे ज्यादा दबाव में है। मैं चीजों को सरल रखने की कोशिश करता हूं।”

ऐसा रहा मैच में पाकिस्तान का हाल


एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आज़म (Babar Azam) की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई और भारत को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने हार्दिक और जडेजा की धमाकेदार पारी के दम पर 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए।