IND vs PAK: "चलो अब टीवी तोड़ ही दो"- हार्दिक पांड्या और भुवी ने पाकिस्तान को किया चूर-चूर, फैंस ने जमकर लिए मज़े
IND vs PAK: "चलो अब टीवी तोड़ ही दो"- हार्दिक पांड्या और भुवी ने पाकिस्तान को किया चूर-चूर, फैंस ने जमकर लिए मज़े

हार्दिक पांड्याः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं।इस टूर्नामेंट का पहला धमाकेदार मैच भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पाकिस्तान की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर रन 147 बोर्ड पर लगा दिए हैं। हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) और भुवनेश्वर कुमार (BHUVI KUMAR) की शानदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान को घुटने टेकने ही पड़े। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन पर फैंस जमकर मजें लेते हुए नजर आ रहे हैं।

हार्दिक पांड्या और भुवी ने मिलकर डूबोई पाकिस्तान की नईया

भारत और पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला शुरू हो चुका हैं। पहली पारी के खेल में भारतीय टीम अपना शानदार खेल दिखाते हुए नजर आयी हैं। पाकिस्तान की टीम 147 रन ही बना पायी। भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी ने पहले भारत को शानदार शुरूआत दी उसके बाद रविंद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या जैसे खिलााड़ियों ने पाकिस्तान के लिए सारी चीजें मुश्किल ही कर दी।

भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) जिनकी गेंदबाजी को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में काफी ज्यादा मिस किया था। आज पाकिस्तान के खिलाफ अपना असली रंग दिखाते नजर आए। हार्दिक पांड्या ने आज 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपना निशाना बनाया।

वहीं भुवनेश्वर कुमार ने शुरूआत के साथ-साथ भारतीय पारी को अंत भी बखूबी किया। भुवी ने आज 26 रन देकर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया हैं। भारतीय फैंस हार्दिक पांड्या और भुवी की शानदार गेंदबाजी देख फुले नहीं समां रहे हैं। फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट