SL vs AFG: "ये कौन सी अफगानिस्तान की टीम हैं"- अफगानिस्तान की कमर तोड़ गेंदबाजी ने मचाया तूफान, फैंस ने जमकर लिए मज़े
SL vs AFG: "ये कौन सी अफगानिस्तान की टीम हैं"- अफगानिस्तान की कमर तोड़ गेंदबाजी ने मचाया तूफान, फैंस ने जमकर लिए मज़े

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) बनाम अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 27 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी (MO. NABI) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

अफगानी टीम अपने फैसले पर पूरी तरह खड़ी उतरती नजर आयी। श्रीलंकाई टीम 105 रन पर ही ढेर हो गयी। अफगानिस्तान की गेंदबाजी ने फैंस को सोशल मीडिया में दीवाना बना दिया हैं।

अफगानिस्तान की गेंदबाजी ने फैंस को बनाया दीवाना

एशिया कप का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं। टूर्नामेंट की शुरूआत होते ही मोहम्मद नबी की टीम ने अपने जौहर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आज टीम की गेंदबाजी शानदार नजर आयी हैं। आज श्रीलंका सिर्फ 105 रन पर ही ढेर हो गयी। फजलहक फारूकी (FAZALHAR FAROOQI) ने एक शानदार शुरूआत अपनी टीम को दी।

फारूकी ने पहले ही ओवर में श्रीलंका के दो बल्लेबाजों को आऊट कर श्रीलंका की कमर ही तोड़ दी। फारूकी ने आज पहले मैच में 3.4 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए हैं। उसके बाद अफगानिस्तान के हर गेंदबाजों ने गेम को यहां से अपने पक्ष में ही रखा। कप्तान मोहम्मद नबी (MO. NABI) ने कप्तानी खेल दिखाते हुए अपने स्पेल में 2 विकेट और एक खिलाड़ी को रन आऊट किया।

राशिद खान (RASHID KHAN) जो टीम के लिए सबसे अहम गेंदबाज व खिलाड़ी नजर आते हैं। आज वो एक विकेट भी नहीं ले पाए आज राशिद के अलावा सारे अफगान खिलाड़ी भी छाते हुए नजर आए हैं। अफगानिस्तान की शानदार गेंदबाजी देख फैंस ने सोशल मीडिया में जमकर रिएक्शन दिए हैं।

यहां देखें ट्विट

https://twitter.com/rishu_1809/status/1563548337944788992?s=20&t=dZSoIHSueY5xIJDMO68KSQ