दीपक चाहरः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आ रही थी, कल 22 अगस्त को सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा था, जिसे भारत ने 13 रन से जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। भारतीय टीम द्वारा पूरे दौरे के दौरान कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला हैं, खासकर भारतीय गेंदबाजों द्वारा तीनों मैच जीतने में सबसे ज्यादा भूमिका हमारे भारतीय गेंदबाजों की ही रही हैं। एक खिलाड़ी ऐसा हैं जिसने शुरूआत तो अच्छी की, लेकिन इस दौरे के बाद भी उनके हाथ निराशा ही लगी हैं। आइए आपको उस खिलाड़ी के बारे में बताते हैं-
शानदार वापसी के बाद भी दीपक चाहर ने किया काफी निराश

दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) इस साल की शुरूआत में फरवरी 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलते दिखाई दिए थे। फिर दीपक चाहर ने चोट के ही चलते आईपीएल 2022 और भारत के हर दौरो को मिस किया हैं। दीपक जिम्बाब्वे दौरे से भारतीय टीम में वापसी की वह सीरीज के पहले मैच का हिस्सा थे। जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के खिलाफ पहले वनडे मैच में दीपक ने अपने धमाकेदार वापसी का नजारा दिखा दिया हैं।
दीपक ने 7 ओवर में 3.86 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 27 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए। दीपक को पहले वनडे मैच के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। लेकिन दीपक को दूसरे मैच का हिस्सा नहीं बनाया गया। वह आखिरी मैच में खेलते हुए नजर आए जिसमें दीपक ने काफी ज्यादा निराश किया। दीपक ने 10 ओवर में 7.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए मात्र 2 विकेट हासिल किए।
दीपक एशिया कप 2022 में बना सकते थे जगह

दीपक ने पूरे 6 महीने तक कोई मुकाबले नहीं खेले हैं। जिम्बाब्वे दौरे से उन्होने वापसी की हैं। दीपक चाहर की मैदान से दूरी उन्हें एशिया कप 2022 के भारतीय टीम में जगह नहीं दिला पाई। दीपक चाहर को मैनेजमेंट ने अक्षर पटेल (AXAR PATEL) और श्रेय़स अय्यर (SHREYAS IYER) के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। बीसीसीआई के चयनकर्ता में से एक सदस्य ने कहा था कि-
“आप दीपक को सीधे एशिया कप के लिए नहीं चुन सकते हैं। जब वह चोट से वापसी कर रहे हो तो हमारे पास टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ी को बदलने का विकल्प हैं। दीपक के पास जिम्बाब्वे में मौका होगा। यदि वह अच्छा करते हैं तो हम जरूर इस पर विचार करेंगे।”
हमने इस बात की जानकारी पहले ही दी थी कि अगर दीपक जिम्बाब्वे दौरे में अच्छा करें तो वह मेन टीम में जगह बना सकते थे। लेकिन आखिरी मैच में उनका प्रदर्शन देख अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा हैं।

