अब जल्दी ही टीम इंडिया (Team India ) वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने वाली है ।दरअसल इंग्लैंड को भारी शिकस्त देकर अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज की तरफ रुख कर रही है। 22 जुलाई से भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर रवाना होगी। जहां पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ भिड़ती हुई नजर आने वाली है। वहीं वेस्टइंडीज के दौरे पर कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इसी बीच अब टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी को मौका दिया जाने वाला है।
यह खिलाड़ी कुछ दिनों से टीम इंडिया से बाहर चलाया था। रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से बाहर कर दिया था। अब इस खिलाड़ी के पास बेहतरीन मौका है अब यह खिलाड़ी वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने वाला है। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं वह खिलाड़ी कौन है जिसे वेस्टइंडीज के दौरे पर मौका दिया जाने वाला है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलता नजर आएगा यह खिलाड़ी

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज संजू सैमसन कुछ दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। एक बार फिर से संजू सैमसन वनडे सीरीज खेलते नजर आने वाले हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज संजू सैमसन खेलने जा रहे हैं। इस बार संजू सैमसन को टीम इंडिया में जगह दी गई है।
संजू सैमसन के पास बेहतरीन मौका है अपनी जगा टीम इंडिया में बनाने के लिए इस बार संजू और ईशान किशन के साथ विकेटकीपिंग करने जा रहे हैं। संजू सैमसन बतौर विकेटकीपर के खेलते नजर आएंगे। संजू सैमसन ने अपने करियर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इससे पहले संजू सैमसन आयरलैंड के दौरे पर जा चुके हैं जहां पर उन्होंने तूफानी पारी खेली थी।
आयरलैंड के दौरे पर मचा दिया धमाल

संजू सैमसन ने आयरलैंड के दौरे पर धमाल मचा दिया था। संजू सैमसन ने आयरलैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। सेलेक्टर ने हमेशा ही संजू को एक मौका दिया लेकिन उसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। संजू ने आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 77 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
संजू सैमसन आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर गए हुए थे जहां पर आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धसतकीय पारी खेली थी। लेकिन रोहित शर्मा ने इन्हें कुछ दिनों बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद फैंस को बहुत गुस्सा आया था और उन्होंने रोहित शर्मा को भला बुरा कहने लगे थे उन्होंने कहा था कि टीम इंडिया में सैमसन के साथ नाइंसाफी हो रही है।
इसे भी पढ़ें- भारतीय टीम के ये 3 तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah से भी ज्यादा करते थे तेज गेंदबाजी, लेकिन वक्त से पहले खत्म हो गया करियर

