VIRAL VIDEO: भारतीय खिलाड़ियों ने मनाई सीरीज जीत की होली, विराट कोहली और शिखर धवन ने खोली शैंपेन की बोतलें
VIRAL VIDEO: भारतीय खिलाड़ियों ने मनाई सीरीज जीत की होली, विराट कोहली और शिखर धवन ने खोली शैंपेन की बोतलें

VIRAL VIDEO: 14 जुलाई की रात इंग्लैंड क्रिकेट टीम को भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंहतोड़ जवाब दिया और 2-1 से हरा दिया। यह तीसरा मौका था जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड को करारी हार दी। इसी के साथ ही यह पहला मौका भी है जब भारत ने इंग्लैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट में एक भी चीज को हाथ से नहीं जाने दिया।

अब शानदार जीत का जश्न मनाना भी बहुत जरूरी है ऐसे में चले सेलिब्रेशन को बहुत ही मजेदार तरीके से टीम इंडिया ने मनाया और शराब की होली खेली। इसमें कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी पीछे नहीं रहे।

शेंपेन को बनाया गुलाल

Viral: भारतीय खिलाड़ियों ने मनाई जीत की होली, खुली शराब की बोतलें

जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी पूरी होने के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीत की ट्रॉफी को जीत इंडिया की रिवायत के हिसाब से सबसे युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह को पकड़ाई। जिसके बाद निर्णायक मुकाबले में जीत के नायक रहे ऋषभ पंत ने शैंपेन की बोतल खोली और रोहित शर्मा को उसमें सराबोर कर दिया।

तभी विराट कोहली ने भी शिखर धवन पर शैंपेन का छिड़काव किया, जिससे बचाव करने के लिए वह भागे। जिसके बाद ऋषभ पंत ने भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री को शैंपेन की बोतल ऑफर की। इसको लेने के बाद रवि शास्त्री फिर से कमेंट्री करने के लिए पहुंच गए सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

2- 1 से मिली जीत

Viral: भारतीय खिलाड़ियों ने मनाई जीत की होली, खुली शराब की बोतलें

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 2-1 एक से मात दी। इस मुकाबले से पहले एक-एक की बराबरी चल रही थी। रोहित शर्मा ने इस मैच में विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका भी दिया था।

इंग्लैंड ने सबसे पहले खराब शुरुआत की और अपने कप्तान जोस बटलर की कप्तानी में 259 रन बनाए। इस उद्देश्य को पूरा करते हुए टीम इंडिया ने अपने टॉप तीन बल्लेबाजों को गंवाने के बाद भी ऋषभ पंत 125 हार्दिक पांड्या 71 की लाजवाब 133 रनों की साझेदारी खेलने के बाद 5 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली।

Read More-इस वजह से फॉर्म में वापस आए Hardik Pandya, ऑलराउंडर को लेकर Ravi Shastri ने कर दिया अब बड़ा खुलासा