जोस बटलरः भारतीय टीम (INDIAN TEAM)) का आज इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा था। टेस्ट मैच में हार के बाद भारत ने शानदार तरीके से वापसी करते हुए टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज अपने नाम कर ली हैं। वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 17 जुलाई को ओल्ड ट्रॉफर्ड स्टेडियम (OLD TRAFFORD STADIUM) में भारतीय समय 3ः30 बजे से खेला जा रहा था।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की कमाल की बल्लेबाजी से भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकटों से यह मुकाबला और 2-1 से सीरीज जीत लिया हैं।
भारत के खिलाफ हम रनों से कम थे- जोस बटलर

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने इयोन मॉर्गन (EOIN MORGAN) की कप्तानी छोड़ने के बाद कप्तानी की कमान संभाली थी। लेकिन दोनों ही वाइट बॉल सीरीजों में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। आज इंग्लैंड वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेल रही थी, जिसमें इंग्लैंड को 5 विकटो से हार का सामना करना पड़ा। भारत (INDIA) से सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-
“मुझे लगा कि हम कम (रनों से) कम थे। एक अच्छी शुरुआत की जरूरत थी जो हमें वास्तव में (गेंद के साथ) मिली। पूरी गर्मियों में अब तक हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है। वह (रीस टॉपली) हमारे लिए शानदार रहे हैं, उन्होंने टी20 में भी मैन ऑफ द मैच प्रदर्शन किया। वह बस थोड़ा चरमरा रहा था, यह एक कठिन कार्यक्रम रहा है और शायद उसे उसकी देखभाल करनी होगी।”
मैं एक अनुभवी क्रिकेटर पर युवा कप्तान हूं- जोस बटलर

इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा था। वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने शुरूआती झटकों के बाद संभल कर प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में भी जोस बटलर (JOSS BUTTLER) की टीम शुरूआत में दबाव बनाने में कामयाब हुई थी। पर फिर ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और हार्दिक (HARDIK PANDYA) ने इंग्लैंड की टीम को दबाव में डाल दिया। जोस बटलर ने आगे बात करते हुए कहा-
“अगर आप अच्छे खिलाड़ियों को मौका देते हैं तो वे आपको चोट पहुंचाते हैं, आधा मौका पांड्या के साथ, स्टंपिंग के साथ। अगर हम अपने मौके लेते, तो भारत की पूंछ के साथ, खेल पर पकड़ बना सकते थे। ईमानदार होने के लिए मैंने कप्तानी को बिल्कुल ठीक पाया है।”
“एक मौका चूक गया लेकिन यह मत सोचो कि इसका कप्तानी से कोई लेना-देना है। मैं एक अनुभवी क्रिकेटर हूं लेकिन एक युवा कप्तान हूं। राश (राशिद) शायद लंबे समय से हमारी टीम के सबसे अहम खिलाड़ी रहे हैं। उसके वापस स्वागत के लिए तत्पर हैं।”

