IND vs WI: BCCI की गंदी पॉलिटिक्स का फिर से शिकार बने संजू सैमसन, नहीं मिला टीम में मौका, फैंस ने जमकर निकाली अपनी भड़ास
IND vs WI: BCCI की गंदी पॉलिटिक्स का फिर से शिकार बने संजू सैमसन, नहीं मिला टीम में मौका, फैंस ने जमकर निकाली अपनी भड़ास

संजू सैमसनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू करने वाली हैं। इस दौरे में टीम पहले वनडे सीरीज खेलेगी फिर टीम 29 जुलाई से 5 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलती दिखाई देगी। वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा पहले की जा चुकी हैं, जिसमें शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे।

आज बीसीसीआई (BCCI) ने टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी हैं, जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कप्तान की जिम्मदारी संभालेंगे। वेस्टइंडीज दौरे में टीम की घोषणा के बाद फैंस ने सोशल मीडिया में जमकर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी हैं।

बीसीसीआई ने संजू सैमसन को एक बार फिर दिखाया बाहर का रास्ता

वेस्टइंडीज दौरे के टी-20 सीरीज में  केएल राहुल (KL RAHUL) और कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) जो चोट के कारण बाहर थे, उन्हें भी टी-20 सीरीज में टीम में जगह मिली हैं। साथ ही रविचंद्रन अश्विन टीम में वापसी कर रहे हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) जैसे खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे में टीम का हिस्सा नहीं हैं।

ऋषभ पंत (RISHABH PANT) एक बार फिर टीम में विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) जैसे होनहार खिलाड़ी एक बार फिर टीम से बाहर बैठे हुए हैं। टीम में मौजूद ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिनकी जगह पर संजू सैमसन को मौका मिल सकता था।

संजू सैमसन जिन्होने आयरलैंड दौरे में शानदार खेल दिखाया था, एक बार फिर संजू को बीसीसीआई (BCCI) अपनी गंदी पॉलिटिक्स से नजरअंदाज करती नजर आई हैं। जिससे फैंस काफी ज्यादा गुस्से में आ गए हैं। वेस्टइंडीज दौरे में टीम की घोषणा के बाद फैंस सोशल मीडिया में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट

https://twitter.com/bhart_jaat/status/1547516443645734912?s=20&t=SIu1ygBIGb1UuN6X1vlWpg