IND vs ENG: अर्शदीप सिंह के डेब्यू पर सोशल मीडिया में फैंस ने लगाया बधाईयों का तांता, वहीं संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में ना देखकर भड़के फैंस
IND vs ENG: अर्शदीप सिंह के डेब्यू पर सोशल मीडिया में फैंस ने लगाया बधाईयों का तांता, वहीं संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में ना देखकर भड़के फैंस

अर्शदीप सिंहः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज का पहला टी-20 7 जुलाई को रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम (ROSE BOWL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय रात 10:30 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी हैं। आज अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) पहली बार भारतीय टीम के लिए खेलते दिखाई देने वाले हैं। सोशल मीडिया में फैंस जमकर अर्शदीप को बधाईयां दे रहे हैं।

अर्शदीप के डेब्यू पर फैंस ने लगाया बधाईयों का तांता

IND vs SA 2022: Arshdeep Singh focuses on consistency

भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) एक साथ 3 टी-20 मैचों की सीरीज आज से खेलना शुरू कर रही हैं। सीरीज का पहला मैच आज साऊथैम्पटन में खेला जा रहा हैं। आज जब भारत के प्लेइंग 11 की घोषणा हुई तो हर कोई इस बात से आनंद में आ  गया की अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) को प्लेइंग 11 में जगह मिली हैं।

अर्शदीप सिंह आईपीएल (IPL) से ही छाए हुए थे। आईपीएल के बाद उन्हें साऊथ अफ्रीका और आयरलैंड दौरे में भारतीय टीम में जगह मिली थी। लेकिन वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे। फैंस काफी समय से उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे थे। लेकिन आज अर्शदीप को खुद कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप सौंपी, आज अर्शदीप इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

फैंस का तो मानो खुशी का ठिकाना ही नहीं हैं। सोशल मीडिया में फैंस जमकर अर्शदीप के उनके डेब्यू के लिए बधाईयां दे रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन (SANJU SAMSON) को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली हैं। संजू ने आयरलैंड दौरे में अच्छा प्रदर्शन किया था। उसके बावजूद वो टीम से बाहर हैं। फैंस बीसीसीआई को फिर से खरी-खोटी सुना रहे हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट