IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच हाई वोल्टेज आख़िरी टेस्ट मैच में क्या बारिश करेगी बेडा ग़र्क़? जानिए पांचों दिन के मौसम का हाल

By Akash Ranjan On June 30th, 2022
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच हाई वोल्टेज आख़िरी टेस्ट मैच में क्या बारिश करेगी बेडा ग़र्क़? जानिए पांचों दिन के मौसम का हाल

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 5th) के बीच 5वां टेस्ट मैच 1 जुलाई (शुक्रवार) से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में शुरू हो रहा है। यह मैच पिछले साल हुई भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला का समापन मैच है। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। इस सीरीज के आख़िरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के कप्तानी करते नज़र आएंगे।

ऐसे में इस आख़िरी और निर्णायक टेस्ट में क्या भूमिका होगी मौसम की कितनी संभावनाएं है बारिश की लगातार पांचो दिन की आइये जानते है इस लेक के द्वारा।

IND vs ENG: मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

इंग्लैंड और भारत के बीच सीरीज का पांचवां टेस्ट 1 जुलाई से 5 जुलाई तक खेला जाना है। ऐसे में, पांच दिनों तक चलने वाले इस खेल में मौसम का रोल अहम हो सकता है। ऐसे में पांचो दिन की मौसम रिपोर्ट ये रही –

1 जुलाई: टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश की 55 प्रतिशत संभावना है और तापमान 20 डिग्री के आसपास रह सकता है।

2 जुलाई: टेस्ट के दूसरे दिन 69 प्रतिशत बारिश की सम्भावना है।

3 जुलाई: तीसरे दिन बारिश की केवल 16 प्रतिशत संभावना है, लेकिन दिन में भारी बादल छाए रहने का अनुमान है।

4 जुलाई: टेस्ट के चौथे दिन में बारिश की केवल 4 प्रतिशत संभावना है और कभी-कभार बादल छाए रहेंगे।

5 जुलाई: टेस्ट का अंतिम दिन शायद सबसे अच्छा दिन हो सकता है, क्योंकि इस दिन बारिश होने की केवल 2 प्रतिशत संभावना है।

बता दें कि एजबेस्टन में भारत ने पिछले 55 साल (1967-2022) में इंग्लैंड के खिलाफ कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें भारत को छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक टेस्ट मैच ड्रा रहा है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन बनाम इंग्लैंड

शुभमन गिल, हनुमा विहारी/केएस भारत, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भारत, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर / आर अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग 11

एलेक्स लीज़, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (सी), सैम बिलिंग्स, जेम्स एंडरसन, मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच।

Tags: IND vs ENG, डबलिन मौसम रिपोर्ट, भारत,