IND vs IRE: दूसरे टी20 मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, टीम में किया 3 बड़े बदलाव

By Akash Ranjan On June 28th, 2022
IND vs IRE: दूसरे टी20 मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, टीम में किया 3 बड़े बदलाव

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और फाइनल मैच आज डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस सीरीज का पहला मैच भी इसी स्टेडियम में खेला गया था। जहाँ भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। जिसके बाद अब भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे हैं। आयरलैंड को सीरीज बचाने के लिए हर हाल में जीत चाहिए जबकि भारतीय टीम (Indian Team) मैच रद्द होने के साथ भी सीरीज अपने नाम कर लेगी।

भारत ने जीता टॉस पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

आयरलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज जीतने उतरेगा भारत

भारत और आयरलैंड के बीच पहला मैच भी बारिश से प्रभावित था। तय समय से ढाई घंटे बाद शुरू हुए मैच में आयरलैंड ने 108 रन बनाए थे। भारत ने लक्ष्य को 16 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया था और 7 विकेट से मैच जीत लिया था। दूसरे टी20 को जीतकर भारत क्लीन स्वीप करना चाहेगी और आयरलैंड से कभी ना हारने के अपने रिकॉर्ड को बरक़रार रखना चाहेगी।

IND vs IRE: भारत में मैच का लाइव टेलीकास्ट/प्रसारण कहां

भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 का लाइव प्रसारण सोनी नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा मोबाइल यूजर्स सोनी लिव ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs IRE 1st T20 Live Streaming) देख सकते हैं। जियो टीवी आदि मोबाइल टीवी ऐप पर भी मैच लाइव देखा जा सकता है।

IND vs IRE: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, रवि बिश्नोई

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), गैरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, क्रेग यंग, ​​जोशुआ लिटिल, कोनोर ओल्फर्ट

Tags: IND vs IRE, आयरलैंड, भारत,