दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा हिटमैन ने छीन लेनी चाहिए टी20 की कप्तानी
दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा हिटमैन ने छीन लेनी चाहिए टी20 की कप्तानी

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को तीनों फॉर्मेट में कप्तान के रूप में चुना गया। लेकिन कप्तान होने के बावजूद रोहित टीम में कम नजर आने लगे हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) अंतराष्ट्रीय सीरीजों में अलग-अलग कप्तानों के साथ नजर आ रही हैं। हाल ही में भारत के पूर्व दिग्ग्ज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) ने रोहित शर्मा को टी-20 कप्तानी से हटाने की बात भी कही हैं।

सहवाग ने इसका कारण भी स्पष्ट रूप से समझाया हैं। सहवाग के विचारों पर टीम मैनेजमेंट को काम करने की जरूरत हैं।

इस कारण रोहित को टी-20 कप्तान से हटा सकती हैं बीसीसीआई

Challenge for Rohit Sharma is to stay fit and play everything from now to World Cup: Ajit Agarkar- The New Indian Express

क्रिकेट में कोई भी कप्तान हो अगर वे तीनों फॉर्मेट की कप्तानी करते हैं तो उनके लिए काम का भार काफी ज्यादा बढ़ जाता हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने भी बढ़ रहे कप्तानी प्रेशर को लेकर कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) इस वक्त भारत के तीनों फॉर्मेट के कप्तान के रूप में नियुक्त हैं।

इस बात में संदेह नहीं हैं कि उन्हें भी तीनों फॉर्मेट में कप्तानी को लेकर भार होगा। हाल ही में वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) ने बयान देते हुए कहा हैं कि रोहित शर्मा को टी-20 कप्तानी के भार से हटा देना चाहिए। सहवाग ने भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज से पहले सोनी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक शो में बात करते हुए कहा-

“अगर भारतीय टीम प्रबंधन के मन में टी20 प्रारूप में कप्तान के रूप में कोई और होता है, तो मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को राहत दी जा सकती है और आगे चलकर निम्नलिखित बातों पर ध्यान दिया जा सकता है।”

बीसीसीआई भी रोहित के दबाव को कम करने के लिए कप्तान के रूप युवा चेहरों को तलाश कर रही हैं। जिसमें केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

रोहित शर्मा तीनों प्रारूपों में सबसे बेस्ट कप्तान हैं- सहवाग

Virender Sehwag vs Rohit Sharma: The Perfect T20 Opener | IWMBuzz

वीरेंद्र सहवाग ने आगे बात करते हुए कहा कि रोहित शर्मा को तनाव से बचाने के लिए बीसीसीआई को रोहित की जगह टी-20 में कोई और कप्तान तलाश करना चाहिए।

“एक, जो रोहित को उसकी उम्र को देखते हुए अपने कार्यभार और मानसिक थकान का प्रबंधन करने की अनुमति देगा। दो, एक बार किसी नए को टी20 में कप्तान के रूप में नियुक्त करने के बाद, यह रोहित को ब्रेक लेने और टेस्ट और वनडे दोनों में भारत का नेतृत्व करने के लिए खुद को फिर से जीवंत करने की अनुमति देगा।”

“अगर भारतीय थिंक-टैंक अभी भी उसी नीति के साथ आगे बढ़ना चाहता है, जो कि तीनों प्रारूपों में एक व्यक्ति को भारत का नेतृत्व करने देना है, तो मुझे अभी भी विश्वास है, रोहित शर्मा इसके लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं।”