कटक स्टेडियम में वंदे मातरम गाने की गूंज से झूम उठे फैंस, माहौल हुआ देशभक्तिमय, देखें वायरल वीडियो
कटक स्टेडियम में वंदे मातरम गाने की गूंज से झूम उठे फैंस, माहौल हुआ देशभक्तिमय, देखें वायरल वीडियो

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का दूसरा मैच 12 जून को कटक के बाराबती स्टेडियम (BARABATI STADIUM) में खेला गया। ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की टीम भारत को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। साऊथ अफ्रीका ने दूसरे टी-20 मुकाबले में इंडिया को 4 विकेट से मात दे दी हैं। कल कटक स्टेडियम में हो रहे मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा।  जिसमें माहौल पूरा देशभक्तिमय हो गया था। पूरे स्टेडियम में वंदे मातरम् के नारे गूंज रहे थे।

क्रिकेट फैंस ने लगाई वंदे मातरम की गूंज

ind vs sa t20

भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच का दूसरा टी-20 मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक था। दुर्भाग्यवश इस मैच में भारत को फिर से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन कल के मैच में स्टेडियम में फैंस वंदे मातरम् गाना गाते नजर आए। जिसने माहौल काफी देशभक्ति मय कर दिया। कल कटक स्टेडियम (CUTTACK STADIUM) के दृश्य को देखकर साल 2011 के विश्व कप की याद आ गई।

फाइनल मैच में भी पूरा स्टेडियम वंदे मातरम की गूंज से झूम उठा था। कटक स्टेडियम के मैच के वायरल हो रहे वीडियो ने फैंस को काफी ज्यादा इमोशनल और एक बार फिर भारतीय क्रिकेट से प्यार करा दिया हैं। हुबहू ऐसा ही दृश्य हमें आईपीएल के फाइनल में देखने मिला था। जब ए आर रहमान वंदे मातरम गाने पर परफॉर्म कर रहे थे।

यहां देखें वायरल वीडियो