संजू सैमसन की विदाई स्पीच के वक़्त हेटमायर ने की ऐसी हरक़त... वीडियो हो रहा जमकर वायरल
संजू सैमसन की विदाई स्पीच के वक़्त हेटमायर ने की ऐसी हरक़त... वीडियो हो रहा जमकर वायरल

आईपीएल 2022 (IPL) में संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। लेकिन फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के हांथो हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर (Jos Buttler) ने औरेंज कैप जीती जबकि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने पर्पल कैप अपने नाम की। इन दोनों के अलावा, पूरे टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों के कई महत्वपूर्ण योगदान दिया था जिन्होंने आरआर को फाइनल में पहुंचने में मदद की। संजू सैमसन (Sanju Samson) ने भी अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया था।

संजू सैमसन की विदाई स्पीच

जब राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाड़ी अपने अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे तो कप्तान संजू सैमसन एक स्पीच दे रहे थे। उन्होंने अपने स्पीच में सभी को शामिल किया जिसमें खिलाड़ियों से लेकर स्पोर्टिंग स्टॉफ सभी को शामिल किया था। संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अपने स्पीच में कहा कि,

“ईमानदारी से, सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे निर्णय लेने में विश्वास करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे लगता है, मैंने कुछ बुरे निर्णय लिए होंगे लेकिन कुछ अच्छे निर्णय लिए। मैं निश्चित रूप से सीख रहा हूं और एक लीडर के रूप में भी बढ़ रहा हूं। धन्यवाद ए लॉट सांगा (कुमार संगकारा – क्रिकेट निदेशक, आरआर) मुझे लगता है कि एक मजबूत कप्तान के रूप में समूह की देखभाल करने के लिए एक बड़ा श्रेय सांगा को जाता है। जिस तरह से आप उतार-चढ़ाव के माध्यम से संवाद करते हैं।

इस दौरान जब संजू स्पीच दे रहे थे तो उनका ध्यान शिमरॉन हेटमॉयर की तरफ गया। उन्होंने मजाक के लहजे में कहा कि

“मेरे शानदार स्पीच के दौरान डिनर करने के लिए धन्यवाद।” इसे सुनकर हेटमायर से शानदार रिएक्शन दिया जो काफी वायरल हो रहा है।