Posted inक्रिकेट

भारतीय टीम का यह खिलाड़ी जल्द सुना सकता हैं अपने संन्यास की खबर, टीम इंडिया के लिए बंद हो चुके हैं सभी दरवाजे

भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार एक ही दिन 2 टीमों के साथ मैच खेलने उतरेगी मैदान पर, जानिए पूरी डिटेल्स
भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार एक ही दिन 2 टीमों के साथ मैच खेलने उतरेगी मैदान पर, जानिए पूरी डिटेल्स

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की गिनती दुनिया के बड़े और मजबूत टीमों में होती हैं। टीम का हर एक खिलाड़ी अपने आप में मैच विनर बनने की काबिलियत रखता हैं। आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खिलाड़ियों को अवसर प्राप्त करती हैं कि वो अपनी प्रतिभा दिखाए और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाए।  युवा खिलाड़ियों के टीम में होने से पुराने खिलाड़ियों का दबदबा अब कम होता जा रहा हैं। टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी ईशांत शर्मा की अब टीम में वापसी की कोई उम्मीद दिखाई नहीं देती हैं।

ईशांत शर्मा जल्द ले सकते हैं भारतीय टीम से संन्यास

ICC World Test Championship: 3 Most Memorable Spells By Ishant Sharma

भारतीय टीम जल्द ही इंग्लैंड के साथ अगले साल खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट खेलने वाली हैं। इस सीरीज में इंडियन सिलेक्टर्स ने ईशांत शर्मा को इस मैच के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं। आईपीएल के इस सीजन में भी ईशांत शर्मा खेलते दिखाई नहीं दिए हैं। खराब फिटनेस और फॉर्म के चलते उन्हें टीम इंडिया और आईपीएल में अब एक भी मौका नहीं मिल पा रहा हैं। ईशांत ने अपना आखिरी टेस्ट नवंबर 2021 और आखिरी आईपीएल भी 2021 में ही खेला था।

ईशांत ने अब तक इंडिया के लिए 105 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 3.15 की इकॉनमी के साथ 311 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। भारतीय टीम अब नए युवा गेंदबाजों से डोमिनेट होती जा रही हैं। जसप्रीत बुमराह, मोहम्म्द सिराज़ जैसे गेंदबाज अब इंडिया के पसंदीदा बनते जा रहे हैं। ऐसे में अब ईशांत शर्मा की टीम में वापसी की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही हैं। ऐसे में वो जल्द ही संन्यास लेने का फैसला ले सकते हैं।

इस वजह से ईशांत शर्मा के लिए भारतीय टीम में बंद हुए सभी दरवाज़े

Will India make changes for fourth Test against England with Ishant Sharma and Rishabh Pant under pressure? | Cricket News | Sky Sports

पिछले कुछ साल से टीम इंडिया अपने दौरे पर बदलाव करती हुई नज़र आ रही हैं। नए युवा खिलाड़ियों के होने से कोच और कप्तान एक स्थिरता वाली टीम की तलाश में जुटी हुई हैं। 33 साल के ईशांत शर्मा जिन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2021 में खेला था। इसके बाद वो टीम के किसा भी मैच में खेलते हुए दिखाई नहीं दिए हैं। अब उनकी भारतीय टीम में वापसी मुश्किल दिखाई देती हैं।

क्योंकि कोच और कप्तान रोहित शर्मा एक नए टीम की तलाश में लगी हुई हैं और इससे कई खिलाड़ियों के टीम इंडिया में होने पर तलवार लटकी हुई हैं। भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों को मौका देगी और इनके ऊपर ही निवेश कर नई टीम खड़ी करने की कोशिश में हैं। ऐसे में ईशांत शर्मा जैसे कई खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल हैं।