IPL 2022 Final, RR vs GT: हार्दिक पंड्या के शानदार बॉलिंग स्पेल ने सोशल मीडिया में जीता फैंस का दिल, ‘आज तो सारी कायनात हार्दिक पंड्या की तरफ है’

IPL 2022 Final, RR vs GT: हार्दिक पंड्या के शानदार बॉलिंग स्पेल ने सोशल मीडिया में जीता फैंस का दिल, 'आज तो सारी कायनात हार्दिक पंड्या की तरफ है'

आईपीएल 2022 (IPL) का फाइनल सीजन की दो सबसे सफल और मजबूत टीम गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS)  के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला जा रहा हैं। राजस्थान कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 20 ओवर में टीम सिर्फ130 रन बनाने में कामयाब रही। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अपने शानदार बॉलिंग स्पेल के कारण सोशल मीडिया में छाए रहे।

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का सोशल मीडिया में छाया हुई है जलवा

GT Vs CSK: Why Is Hardik Pandya Not Playing? Stand-in Captain Rashid Khan Answers

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवर में 17 देकर 3 विकेट चटकाया। अपने शानदार गेंदबाजी के कारण कप्तान पंड्या सोशल मीडिया में छाए हुए हैं । हार्दिक ने तीन महत्वपूर्ण विकेट अपने टीम के लिए चटकाए। उन्होंने सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को 14 के स्कोर पर चलता किया। फिर उसके बाद अपने पिछले मैच में सेंचुरी जड़ने वाले जोस बटलर को 39 के स्कोर पर आऊट किया। फिर तीसरा विकेट पंड्या ने घातक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर का लिया, हेटमायर 11 रन बनाकर आऊट हो गए।

हार्दिक पंड्या को लेकर यहां देखें फैंस के टि्वट

https://twitter.com/hit_ahir_1718/status/1530941711370932227?s=20&t=k2lbF4NklGMBhCVzUh_N2Q

https://twitter.com/Riteshkumar_74/status/1530942445529485312?s=20&t=cS99QKkHqhCC1MqvkIl-cQ

https://twitter.com/kingashu1008/status/1530939378846998529?s=20&t=SHe789Ue4qZj6OAbWNpPPA

https://twitter.com/VJxMichael/status/1530941496576200704?s=20&t=dpioV4CM9BZceM_iHbuj2w

गुजरात टाइटंस जीत सकती है आईपीएल 2022 का फाइनल

GT vs DC: Really Happy With The Way Boys Are Coming Out And Contributing - Hardik Pandya After GT's 14-run Win Over DC

गुजरात टाइटंस इस सीजन बहुत अच्छे लय में दिखी हैं। 15 में से 11 मुकाबले अपने नाम कर टीम ने शानदार खेल दिखाया हैं। गुजरात ने राजस्थान को इस सीजन दो बार हार मिली हैं। पहली हार लीग चरण के मुकाबले में और दूसरी हार क्वालिफायर-1 में, गुजरात राजस्थान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम करती दिख सकती हैं।

आज फाइनल मैच के पहली इनिंग में घातक गेंदबाजी करते हुए टीम नज़र आयी हैं। दूसरी इनिंग में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प होने वाला हैं। देखना होगा कि राजस्थान 14 साल बाद यह ट्रॉफी अपने नाम करेगी या फिर पहली बार लीग में उतरी गुजरात सबको पछाड़ते हुए ट्रॉफी पर कब्जा करेगी।